
How To Get 0 Figure: महिलाएं जीरो फिगर पाने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करती हैं। हालांकि ये कोई आसान नहीं होता है। आजकल खराब जीवनशैली और बाहर के खान पान की वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में एक बार वजन बढ़ जाने के बाद इसे कम करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन डाइट और नियमित वर्कआउट रुटीन से महिलाएं आसानी से ज़ीरो फिगर वापस पा सकती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिनके पास जिम जाने का टाइम नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जिन्हें करने आप घर पर ही जीरो फिगर पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Keto Diet For Weight Loss: ऐसे लोगों को कभी नहीं जाना चाहिए कीटो डाइट पर, जिन्हें हों ये बीमारियां
घर पर ही करें ये एक्सरसाइज
स्क्वाट्स
इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर फैलाकर खड़े हो जाएं। फिर अपनी बांहों को आगे की ओर फैलाएं, अब घुटनों को मोड़कर बैठें और फिर खड़े हो जाएं।
पुश-अप्स
पुश-अप्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे कहीं भी किया जा सकता है। यह व्यायाम घर पर भी आसानी से किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले फर्श पर पेट के बल लेट जाएं। फिर अपने हाथों को अपने कंधों के नीचे रखें। अब अपने शरीर को सीधा रखें, अपने हाथों से खुद को ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे खुद को नीचे नीचे करें। आप हर दिन पुश-अप्स के 3 सेट कर सकते हैं।
प्लैंक
इस व्यायाम में सबसे पहले आप जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद हाथों को कंधों के नीचे रखें और फिर शरीर को सीधा रखते हुए हाथों पर जोर देते हुए ऊपर उठें। आप 30 सेकंड तक इसी प्लैंक पॉजीशन में रहें।
रशियन ट्विस्ट
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठे। फिर अपने पैरों को सीधा करें और अपने हाथों से वजन या डम्बल उठाएं। इसके बाद अपने शरीर को सीधा रखते हुए अपने हाथों को एक-दूसरे की तरफ घुमाएं, फिर वापस अपनी ओर घुमाएं।
लंजेस
लंजेस करते समय आप पहले खड़े होकर एक पैर को आगे की तरफ बढ़ाएं। इसके बाद दूसरे पैर को पीछे की तरफ ले जाएं। अब आगे के पैर के घुटने को मोड़ते हुए नीचे बैठे और फिर खड़े हो जाएं। ऐसा ही दूसरे पैर से भी करें।
इन व्यायामों को नियमित रूप से करने से महिलाओं को जीरो फिगर आसानी में मिलेगा। लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट भी लें। इसके अलावा किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
इसे भी पढ़ें- Liver Disease: लीवर की हर बीमारी को दूर करेगा ये घरेलू नुस्खा, जान लें शुरुआती लक्षण









Users Today : 24

