Home » सबसे अच्छी खबर » Wrinkles Problems: त्वचा की झुर्रियों से हैं परेशान, बस लगा लें ये एक चीज, निखार भी आएगा

Wrinkles Problems: त्वचा की झुर्रियों से हैं परेशान, बस लगा लें ये एक चीज, निखार भी आएगा

News Portal Development Companies In India
Wrinkles Problems

Wrinkles Problems: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन आने लगती हैं। खराब त्वचा देखभाल और जीवनशैली की आदतों के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि बाज़ार में ऐसे कई उत्पाद हैं, जिसने झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम किया जा सकता है, लेकिन उनमें प्रयोग की गये केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं स्किन को हेल्दी रखने के लिए कौन सी ऐसी चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका साइड इफेक्ट नहीं होता हैं।

इसे भी पढ़ें- Winter Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा की नमी छीन लेती हैं ये चीजें, भूलकर भी न करें इस्तेमाल

आयुर्वेद के जानकार कहते हैं कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं। जैतून के तेल का उपयोग झुर्रियों के लिए एक प्रभावी और प्राकृतिक उपचार है। जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। बस इसे तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।

जैतून के तेल की मालिश

सबसे पहले एक या दो बड़े चम्मच जैतून का तेल लें। इसे हल्का गर्म कर लें ताकि यह त्वचा में आसानी से आब्सर्ब हो जाये। अब इसे उंगलियों से अपने चेहरे के उन हिस्सों पर लगाएं जहां झुर्रियां दिख रही हैं। 10-15 मिनट की मसाज के बाद अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें। इसे आप रात को सोने से पहले भी कर सकते हैं।

जैतून का तेल और शहद

एक चम्मच जैतून का तेल और शहद भी झुर्रियों पर बहुत लाभकारी प्रभाव डालता है। दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। अब इससे हल्के हाथों से मसाज करें और 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

जैतून का तेल और नारियल का तेल

एक चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच नारियल का तेल लें और अच्छी तरह मिला लें। फिर हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करें। 15-20 मिनट बाद धो लें।  इससे न सिर्फ झुर्रियां कम होती हैं बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है।

जैतून का तेल और एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा की सूजन और झुर्रियों को कम करने के लिए जाना जाता है। जैतून के तेल के साथ इसे मिलाकर लगाने से  त्वचा में निखार भी आता है। एक चम्मच एलोवेरा जेल में जैतून का तेल मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगा लें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

 

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh Dusky Deauty: महाकुंभ में दिखी मोनालिसा जैसी खूबसूरत आंखों वाली लड़की, वायरल हुआ वीडियो

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?