Home » सबसे अच्छी खबर » Makhana For Health: सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है मखाना, यहां जानें किस उम्र में कितना खाना चाहिए

Makhana For Health: सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है मखाना, यहां जानें किस उम्र में कितना खाना चाहिए

[the_ad id="14540"]
Makhana For Health

Makhana For Health: मखाना को फॉक्स नट या लोटस सीड भी कहा जाता है। यह एक बहुत ही स्वस्थ और पोषक स्नैक है। मखाने में प्रोटीन, फाइबर, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो और शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखते हैं।  हल्का होने के कारण ये बच्चों, बुजुर्गों और वयस्कों सभी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस उम्र में कितने मखाने खाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Wrinkles Problems: त्वचा की झुर्रियों से हैं परेशान, बस लगा लें ये एक चीज, निखार भी आएगा

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आमतौर पर लोग इसे जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं क्योंकि ये लाइटवेट होता है और खाने में भी स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसान दायक होता है। इसके ज्यादा सेवन से पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि उम्र के हिसाब से कितने मखाने खाने चाहिए।

3 -वर्ष के बच्चे के लिए

पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि इस उम्र के बच्चों को कम मात्रा में मखाना खाना चाहिए। इस उम्र के बच्चों को हर दिन 5  मखाना खाना चाहिए। दरअसल, इस उम्र के बच्चों का पाचन तंत्र विकसित हो रहा होता है। ऐसे में ज्यादा मखाना खाने से पाचन संबंधी समस्या आ सकती है।

10 साल तक के  बच्चों के लिए

इस उम्र तक के बच्चों को 15 मखाने खाने के लिए दिए जा सकते हैं। इस उम्र में बच्चों का पाचन तंत्र थोड़ा मजबूत हो चुका होता है, जो पोषक तत्व को अवशोषित कर सकने में सक्षम होता है।

वयस्कों के लिए

वयस्क 15 से 20 ग्राम तक मखाने प्रतिदिन खा सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग शरीर के हिसाब से इसकी मात्रा कम या ज्यादा की जा सकती है।

कैसे खाएं

आप सीधे तौर पर भी मखाने का सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इसका ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं तो इसे दूध में उबालकर खाना चाहिए या फिर इसे शहद और फलों के साथ भी खा सकते हैं। इससे स्वाद और पोषण दोनों मिलेगा।

मखाना खाने के फायदे

मखाना में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
इसमें कैलोरी भी कम हो जाती है। साथ ही ये फाइबर से भरपूर होता है और इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
मखाने में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। ये कब्ज की समस्या को दूर करता है।

इसे भी पढ़ें- Cause Of Diabetes: डाइबिटीज का शिकार बना सकती हैं लंच में की गई ये 3 गलतियां

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?