
BCCI meeting with Gautam Gambhir: हाल ही में भारत में खेली गई तीन दिनों की टेस्ट सीरिज में टीम इंडिया को कीवी टीम से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत को 12 साल में पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही हैं कि गौतम गंभीर को लेकर बीसीसीआई जल्द को बड़ा कदम उठा सकती है।
इसे भी पढ़ें-ईरानी कप में दोहरा शतक लगाकर सरफराज खान ने BCCI को दिया करारा जवाब
हार के कारणों पर होगी चर्चा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई जल्द ही गौतम गंभीर से मीटिंग कर हार के कारणों पर चर्चा कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि इस मीटिंग में उनके भविष्य के प्लान पर भी चर्चा हो सकती है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ स्पिन ट्रैक की मांग ने बोर्ड के कई लोगों को हैरत में डाल दिया है। बोर्ड जल्द ही गौतम गंभीर के साथ-साथ उनके सहयोगी स्टाफ से भी फ्यूचर प्लान को लेकर डिस्कशन कर सकता है।
Even the coaching staff’s roles are not very clear to us and Coach Gautam Gambhir who himself averages 22.6 in tests in Australian soil will now teach Indian batters how to play there pic.twitter.com/KS4eJQ22Qj
— Pallavi (@Pallavi_paul21) November 4, 2024
समीक्षा बैठक कर सकता है बीसीसीआई
रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई ने अब तक गंभीर की सभी मांगें मानी हैं। उन्हें उनकी पसंद का सहयोगी स्टाफ उपलब्ध कराया गया है जबकि बीसीसीआई की नीति एनसीए प्रशिक्षित कोचों को बढ़ावा देना है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का चयन करने के लिए चयन बैठक में भाग लेने की भी अनुमति दी गई थी। ऐसे में बीसीसीआई अब गौतम गंभीर को लेकर समीक्षा बैठक कर सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ कई फैसलों पर सवाल उठे हैं

दूसरे और तीसरे गेम में भारतीय टीम के खिलाफ उलटफेर हुआ, लेकिन उनके इस कदम का विपरीत असर भी हुआ। मिचेल सेंटनर और एजाज पटेल ने भारतीय बल्लेबाजों को खेलने का मौका नहीं दिया। मिचेल सेंटनर ने पुणे टेस्ट मैच में 13 विकेट लिए। वहीं मुंबई में टेस्ट मैच में एजाज पटेल अच्छे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने इस मैच में दस विकेट लिए।
इसके अलावा, पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली को तीसरे नंबर पर खिलाने और बार-बार सरफराज खान के बल्लेबाजी क्रम को बदलने के लिए भी गौतम गंभीर की आलोचना की गई। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया दौरे की योजना कैसे बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें-IPL 2025: इस बार बदला हुआ नजर आएगा IPL, BCCI ने लिए ये तीन अहम फैसले









Users Today : 20

