Home » अन्य » Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा कल, ये है स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा कल, ये है स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त

[the_ad id="14540"]

Kartik Purnima 2024: कार्तिक मास हिंदू कलेंडर का आठवां महीना है। इस माह की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व है। वैसे तो हर महीने में एक पूर्णिमा होती है,लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने की परंपरा है। इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से व्यक्ति को महान पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें- Kartik Purnima 2024 Date: इस डेट को है कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कार्तिक पूर्णिमा डेट

पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर को सुबह 6:19 बजे से शुरू होगी और 16 नवंबर को सुबह 2:58 बजे समाप्त होगी।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान दान मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने का सबसे शुभ समय सुबह 4:45 बजे 5:51 बजे तक है। इस चंद्रोदय – शाम 5:51 बजे होगा।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान 

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना और दान करना शुभ माना जाता है। अगर आप गंगा स्नान के लिए किसी पवित्र नदी पर नहीं जा सकते तो अपने घर के जल में ही गंगा जल मिलाकर स्नान कर लें।

कार्तिक पूर्णिमा से दान

इस दिन आप फल, भोजन, सामग्री, कपड़े आदि का दान कर सकते हैं। इस दिन सफेद वस्तु का दान करना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। माना जाता है कि दूध, चीनी और चांदी का दान करने से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है।

इसे भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?