Home » खेल » Champions Trophy 2025: PCB के मंसूबों पर फिरा पानी, अब POK नहीं ले सकेगा चैंपियंस ट्रॉफी

Champions Trophy 2025: PCB के मंसूबों पर फिरा पानी, अब POK नहीं ले सकेगा चैंपियंस ट्रॉफी

[the_ad id="14540"]

Champions Trophy 2025:  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान में होनी है। इसके लिए आईसीसी ने पहले ही ट्रॉफी पाकिस्तान भेज दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ट्रॉफी को पूरे देश में घुमाना चाह रहा है। इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) का दौरा करने की भी योजना बनाई है, लेकिन अब आईसीसी ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पीसीबी ट्रॉफी लेकर अब पीओके नहीं जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें- ICC Champions Trophy 2025: PCB ने ICC को सुनाया फैसला, भारत को लेकर कह दी ये बड़ी बात

चैंपियंस ट्रॉफी को देश भर को घुमाने का है प्लान 

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 16 से 24 नवंबर तक पूरे देश में ट्रॉफी को घुमाना चाह रहा है। वह इस ट्राफी को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर भी ले जाने के प्लान में है। साथ ही इसे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के तीन शहरों स्कर्दू, मुरी और मुजफ्फराबाद में भी घुमाने की योजना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई जिसे आईसीसी ने संज्ञान में लिया है। आईसीसी ने पीसीबी से ट्रॉफी को पीओके में नहीं लाने को कहा है।

अभी नहीं जारी हुआ आधिकारिक शेड्यूल 

बता दें कि पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट के लिए काफी तैयारी की गई है। उसने इसके लिए काफी पैसा खर्च करके स्टेडियमों को नये सिरे से तैयार कराया है। इस खेल का आयोजन अगले साल यानी 2025 में 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा। हालांकि अभी इसका अधिकारिक शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी पहले ही पाकिस्तान पहुंचा दी गई है।

पीसीबी के पास हैं ये दो विकल्प

अगर भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाती है तो पाक के पास दो ही विकल्प बचे हैं। सबसे अच्छा विकल्प हाइब्रिड मॉडल हो सकता है। भारतीय टीम को तटस्थ मैदान पर मैच खेलना होगा और बाकी मैच पाकिस्तान में ही हो, लेकिन यदि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसके लिए तैयार नहीं होता है तो उसके पास एक ही विकल्प बचता है। वह ये है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी में बदलाव होता है तो पाकिस्तान टीम उस स्थान पर खेलने जाये।  हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान को झटका, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी लाहौर, BCCI ने ठुकराया प्रस्ताव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?