
विक्रांत मैसी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है- सच सबके सामने आ रहा है और आखिरकार फैक्ट्स सामने आ ही जाते हैं। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर प्रधानमंत्री ने क्या लिखा है आइए जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- The Sabarmati Report Review: विक्रम मैसी की एक और शानदार फिल्म, सधी हुई स्टोरी और कमाल का परफॉर्मेंस
एक यूजर की पोस्ट को किया री-पोस्ट
पीएम मोदी ने आलोक भट्ट नाम के यूजर की पोस्ट को रीपोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का ट्रेलर भी इस्तेमाल किया है। पीएम मोदी ने रीपोस्ट करते हुए लिखा है, ‘ ये अच्छी बात है कि ये सच सामने आ रहा है और वो भी एक ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें, एक फेक नैरेटिव कुछ समय तक ही चल सकता है, आखिरकार, फैक्ट्स हमेशा सामने आते हैं!”
Well said. It is good that this truth is coming out, and that too in a way common people can see it.
A fake narrative can persist only for a limited period of time. Eventually, the facts will always come out! https://t.co/8XXo5hQe2y
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2024
बता दें कि पीएम मोदी ने जिस पोस्ट पर अपना रीएक्शन दिया है, उसमें फिल्म देखने के चार कारण बताए गए हैं। इसके जवाब में पीएम मोदी ने भी शुरुआत में लिखा, ‘वेल सेड’
गोधरा कांड पर आधारित है ‘द साबरमती रिपोर्ट’

विक्रांत मैसी की यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा अग्निकांड पर आधारित है। उस वक्त अयोध्या से वापस आते समय गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस की कारसेवकों की बोगी में आग लगा दी गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना में 59 लोगों की जान चली गई थी। इसके एक दिन बाद 28 फरवरी से गुजरात में वीभत्स सांप्रदायिक दंगे हुए थी जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
गोधरा कांड के दौरान मोदी गुजरात के सीएम थे
बता दें जब गोधरा कांड हुआ था, उस दौरान देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे। उन्होंने घटना के कुछ दिन बाद यानी 2 मार्च को इस घटना की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया था।
इसे भी पढ़ें- इंतजार खत्म, आज रिलीज होगा ‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर, गांधी मैदान में उमड़ी प्रशसकों की भीड़









Users Today : 16

