Home » अंतर्राष्ट्रीय » नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा- ‘ये सिर्फ मेरा नहीं,140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है’

नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा- ‘ये सिर्फ मेरा नहीं,140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है’ 

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे के पहले दिन नाइजीरिया पहुंचे। खास बात ये है कि 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया पहुंचा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत से पीएम मोदी गदगद हो गये और कहा, ‘मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए धन्यवाद। मुझे ख़ुशी है कि अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में नाइजीरिया आने का अवसर मिला है। इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं पिछले महीने नाइजीरिया में आई बाढ़ से हुई जनहानि पर संवेदना व्यक्त करता हूं। भारत आपकी मदद के लिए 30 टन मानवीय सहायता भेज रहा है।’

 इसे भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने मंच पर छुए पीएम मोदी के पैर, देख कर चौंक गये लोग

ब्रिक्स के सदस्य बनने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नाइजीरिया को ब्रिक्स भागीदार देश के रूप में मान्यता दी गई है। मैं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नाइजीरिया को बधाई देना चाहता हूं। नाइजीरिया के साथ हमारा सहयोग हमारी प्राथमिकता है।

 नाइजीरिया में भारतीयों की देखभाल के लिए धन्यवाद 

मोदी ने कहा, हमने पहले भी साथ मिलकर काम किया है और आतंकवाद व अलगाववाद जैसी चुनौतियों के खिलाफ मिलकर काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। नाइजीरिया में रहने वाले भारतीयों की देखभाल करने के लिए धन्यवाद। मुझे नाइजीरियाई राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद। ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है, यह हमारे रिश्ते का सम्मान है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात

नाइजीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स पर लिखा, “मेरी नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनुबू से बहुत से विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गति देने के बारे में बात की। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को और भी आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं, जिस पर मिलकर काम करने को लेकर सहमति बनी।

PM Modi Nigeria

हालांकि वर्तमान समय में दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात काफी कम मात्रा में होता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से नाइजीरिया में बुनियादी ढांचे, रक्षा और खनन जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के लिए दरवाजे खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे भारत को काफी फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने संबोधित की चुनावी रैली, कहा-‘जातियों को लड़ा कर अपना हित साधती है कांग्रेस’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?