



Horoscope 2025: नया साल 2025 जल्द ही आ रहा है। यह साल सभी राशियों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2025 की शुरुआत में कई प्रमुख ग्रह गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि मीन राशि वालों के लिए यह समय खास रहेगा। दरअसल, नए साल में इस राशि में कई ग्रहों की युति बनेगी, जो राजयोग का निर्माण करेगी।
इसे भी पढ़ें- Chanakya Niti: रहने लायक नहीं होती ये जगहें, जितनी जल्दी हो सके निकल जाएं
मीन राशि में कई ग्रह करेंगे गोचर
पंचांग के अनुसार, मार्च 2025 की शुरुआत में राहु और शुक्र मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद 29 मार्च 2025 को शनि देव भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा फरवरी में बुध भी मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 14 मार्च से सूर्यदेव भी इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद 28 मार्च को चंद्रमा भी मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 29 मार्च को मीन राशि में एक साथ 6 ग्रहों का अत्यंत दुर्लभ संयोग बनेगा। इससे कुछ राशियों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं वह कौन सी राशियां हैं।
वृष राशि
मीन राशि में बनने वाले इस दुर्लभ संयोग से वृषभ राशि वालों को लाभ होगा। यह समय आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस राशि के 11वें भाव में ग्रहों का योग बनने वाला है, जो आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार समेत सभी क्षेत्रों में नए अवसरों का लाभ मिलने की संभावना है। सभी समस्याओं का समाधान हो जायेगा।
मिथुन राशि
इस दुर्लभ संयोग की बदौलत साल 2025 में मिथुन राशि की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। इस राशि में ग्रहों की युति दशम भाव में हो रही है। ऐसे में आपको हर काम में सफलता मिलेगी। इस समय आपको कामकाज में कई नए मौके मिल सकते हैं, जो लाभ ही लाभ दिलाएंगे। रिश्तों के लिहाज से यह समय बहुत अनुकूल है। दोस्तों के बीच चल रहा मनमुटाव कम होगा। पहले से बनाई गईं नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए साल 2025 बेहद भाग्यशाली साल रहने वाला है। नये साल में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। निवेश में मन चाहा रिटर्न मिलेगा। इस दौरान नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी, जिससे आपके करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपका तनाव कम होगा और आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
इसे भी पढ़ें-Gemston Niyam: रत्न धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में