
नई दिल्ली। Delhi Traffic Advisory: संविधान दिवस के मौके पर 25 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस ने भी संविधान दिवस मार्च को लेकर कमर कस ली है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक दिल्ली में कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Winter Season In Delhi: आखिर दिल्ली में कब से पड़ेगी ठंड?, गर्मी से परेशान लोग कर रहे सवाल
आठ बजे से प्रभावी होगा रूट डायवर्जन

बता दें कि युवा मामलों के विभाग ने संविधान दिवस पर कई किलोमीटर की पैदल यात्रा का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यात्रा में 10 हजार से ज्यादा युवा शामिल हो सकते हैं। यह यात्रा 25 नवंबर को सुबह 8 से बजे शुरू होकर 9:30 बजे समाप्त होगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ऐसे में राजधानी के कई रूटों को करीब डेढ़ से दो घंटे के लिए डायवर्ट किया गया है।
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होगा मार्च
संविधान दिवस पर निकाली जा रही ये पैदल यात्रा मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू होगी और इंडिया गेट सर्कल क्षेत्र से होकर गुजरेगी और 9:30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ही समाप्त होगी। इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि सोमवार 25 नवंबर को सी-हेक्सागोन और एमएलएनपी के आसपास वाहनों रोकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
Traffic Advisory
Special traffic arrangements have been made in view of the nationwide Samvidhan Divas Padyatra on 25th November, 2024.
Kindly follow the advisory.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/u3QDId7sUP
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 24, 2024
इन रास्तों को किया गया है डायवर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, तिलक मार्ग, अशोक रोड, शाहजहां रोड, सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, जाकिर हुसैन मार्ग, अकबर रोड और जनपथ समेत आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों को इन रास्तों की जगह पुराना किला रोड, शेरशाह रोड और पंडारा रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों से आने जाने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में दर्दनाक हादसा, फ़्लैट में लगी आग, एक की मौत, चार झुलसे









Users Today : 39

