Home » अन्य » Money Triangle in Palm: हथेली में यहां होती है धन की कोठरी, देखें आपके भी हाथ में है?

Money Triangle in Palm: हथेली में यहां होती है धन की कोठरी, देखें आपके भी हाथ में है?

[the_ad id="14540"]

Money Triangle in Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मनुष्य के भाग्य और दुर्भाग्य से जुड़े सभी खेल हाथ की हथेली पर बनी रेखाओं और चिन्हों पर आधारित होते हैं। ये रेखाएं अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। दरअसल, हमारे हाथों की रेखाएं बहुत खास होती हैं और जब रेखाएं जुड़ती हैं, मुड़ती हैं या टूटती हैं तो इसका असर हमारी किस्मत पर पड़ता है। यहां हम हथेली के एक विशेष धन योग के बारे में बात कर रहे हैं जिसे मनी ट्राएंगल या धन की कोठरी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि हथेली पर धन का ये ट्रायंगल कहां होता है और हथेली पर यह विशेष योग त्रिकोण का क्या मतलब है?

इसे भी पढ़ें- Palmistry: अगर हथेली पर मौजूद हैं ये खास निशाना, तो जरूर बनेंगे धनवान

हथेली पर मनी ट्रायंगल का अर्थ

हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार हथेली पर मनी ट्रायंगल बनने का मतलब है कि उस व्यक्ति के पास धन की कमी कभी नहीं होगी। यदि आपके हाथ में धन त्रिकोण है तो धन लंबे समय तक आपके हाथ में रहेगा। दरअसल, यह धन, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता का संकेत देता है। ऐसे लोगों में बचत करने की प्रबल प्रवृत्ति होती है। वे पैसे बचाने का प्रबंधन करते हैं, जिसका लाभ भविष्य की पीढ़ियों को भी मिलता है।

मनी ट्रायंगल  कैसे बनता है

जब किसी व्यक्ति की हथेली में बुध रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा को काटती है तो ये ट्रायंगल बनता है। इस ट्रायंगल को “मनी ट्रायंगल” या धन त्रिभुज कहते हैं। कई लोग इसे धन की कोठरी या फिर धन त्रिकोण भी कहते हैं।

 कैसे देखें

Palmistry

क्या आपके हाथ में धन त्रिकोण या मनी ट्रायंगल लाइन है। बता दें कि मनी ट्रायंगल भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और बुध रेखा से मिल कर बनता है। जब बुध रेखा भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा को काटती है, तो इससे बनने वाले त्रिभुज को मनी ट्रायंगल या धन की कोठरी कहते हैं।

कहीं से खुला न हो मनी ट्रायंगल

हस्तरेखा शास्त्र में कहा गया है कि मनी ट्रायंगल का अर्थ है कि ये कहीं से भी खुली न हो। अगर यह खुली है तो पैसा तो आएगा, लेकिन रुकेगा नहीं।  साथ ही इसमें कोई कट भी नहीं होना चाहिए। अगर  इस पर किसी भी तरह का कट होता है या इसके अंदर कोई क्रास का निशान होता है, तो धन लाभ नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें- Palmistry: सौभाग्य का सूचक है सूर्य रेखा, क्या आपकी हथेली में भी है

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?