Home » आज फोकस में » Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के बाद चमक जाएगी इन तीन राशियों की किस्मत

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के बाद चमक जाएगी इन तीन राशियों की किस्मत

[the_ad id="14540"]

Makar Sankranti 2025: इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रही है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। 2025 में सूर्य सुबह 8:44 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर संक्रांति के दिन खरामास का समापन होगा और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। मकर संक्रांति के दिन ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। यही वजह है कि इस दिन गंगा स्नान करना शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Gemstone: इन राशियों के जातक ने पहनें पन्ना और टाइगर रत्न, जीवन में मच जाएगी उथल-पुथल

सूर्यदेव को अर्घ्य दें

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस दिन सुबह-सुबह सूर्य को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। इस दिन अपनी मनोकामना बोलकर लोटे में जल, गंगाजल, कच्चा दूध, काला तिल और लाल चंदन डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा मिलती है और मनोकामना पूर्ण होती है।

मेष राशि

Aries

14 जनवरी 2025 से मेष राशि के लिए अनुकूल समय शुरू होगा। पारिवारिक जीवन में आपको अपने साथी से सहयोग मिलेगा। आप संतान प्राप्ति के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आप पूरे परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि

Leo Horoscope

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मकर राशि

Capricorn

मकर राशि वालों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। वर्षों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं आखिरकार दूर हो जाएंगी। व्यवसायिक प्रगति भी आपको देखने को मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह समय शुभ रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Mercury Planet: 9 जनवरी से चमक जाएगा इन तीन राशि के जातकों का भाग्य, धन से भर जाएगी तिजोरी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?