Home » मनोरंजन » Dhanashree Rumoured Boyfriend: क्या प्रतीक को डेट कर रही हैं धनश्री? सामने आया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का रिएक्शन

Dhanashree Rumoured Boyfriend: क्या प्रतीक को डेट कर रही हैं धनश्री? सामने आया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का रिएक्शन

[the_ad id="14540"]
Dhanashree Rumoured Boyfriend

Dhanashree Rumoured Boyfriend: कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा इन दिनों अपने पति युजवेंद्र चहल संग तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी के साथ ही धनश्री का नाम मशहूर कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ भी जोड़ा जा रहा है। धनश्री के साथ अफेयर की अफवाहों के बीच प्रतीक उतेकर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अफवाह फ़ैलाने वालों को करार जवाब दिया है।

इसे भी पढ़ें- Dhanashre-Chahal Divorce: क्यों अलग हुए चहल-धनश्री, सामने आई तलाक की ये वजह!

2023 में सामने आई थी तस्वीर 

dhanashree pratik utekar

बता दें कि साल 2023 में धनश्री वर्मा और प्रतीक उतेकर की एक फोटो सामने आई थी। इस फोटो को प्रतीक ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। तस्वीर में धनश्री प्रतीक की बाहों में पोज देती नजर आ रही थीं। इसके बाद दोनों के अफेयर की अफवाहे उड़ने लगी थीं।

Dhanashree Rumoured Boyfriend: Is Dhanashree dating Prateek? Rumored boyfriend's reaction revealed

धनश्री वर्मा के युजेंद्र चहल से तलाक लेने और धनश्री को डेट करने की खबरों के बीच प्रतीक उतेकर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि ‘दुनिया सिर्फ एक फोटो देखकर कहानियां बनाने, टिप्पणी करने और सीधे संदेश भेजने के लिए फ्री बैठी है। बड़े हो जाओ गाइज।’  प्रतीक उतेकर ने ये पोस्ट  7 दिसंबर, 2024 की अपने इंस्टाग्राम की थी।

कौन हैं प्रतीक उतेकर

प्रतीक उतेकर की बात करें तो वह मुंबई के मशहूर कोरियोग्राफर हैं। वह डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर और नच बलिए 7 के विजेता हैं। प्रतीक ने सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही सहित कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया है।

इसे भी पढ़ें-Yuzvendra chahal-Dhanashree: क्या वाकई में धनश्री और चहल ले रहे हैं तलाक!

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?