
Govinda In Love: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 90 के दशक के एक्टर गोविंदा की निजी जिन्दगी में इस समय उथल-पुथल मची हुई है। उनकी 30 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर है। खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादीशुदा जिन्दगी में कुछ भी ठीक नहीं चला रहा है। वहीं सुनीता ने उन्हें तलाक का नोटिस भी भेज दिया है। बता दें कि गोविंदा ने 1987 में सुनीता आहूजा संग शादी की थी। दोनों की लव लाइफ काफी फिल्मी है। फैंस भी इस जोड़ी को खूब बहुत पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Sunita Ahuja Shocking Revelations: गोविंदा से इनसिक्योर हुईं पत्नी सुनीता, कहा- ‘अगले जन्म में मेरे पति मत बनना’
मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर की अफवाह

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है, जिससे सुनीता नाराज हैं और उन्होंने गोविंदा को तलाक का नोटिस भेज दिया है। इन अफवाहों के बीच अब गोविंदा की फैमिली की प्रतिक्रिया आई है। एक्टर की फैमिली के एक शख्स के हवाले से कहा जा रहा है कि, कुछ महीने पहले सुनीता ने सेपरेशन का नोटिस भेजा था, लेकिन उसके बाद से सब कुछ शांत है।

वहीं, जब इस बारे में गोविंदा से बात की गई तो उन्होंने कहा, अभी बस बिजनेस की बात चल रही है… मैं अपनी फिल्म शुरू करने की कोशिश में लगा हूं।’ उधर, सुनीता ने इन खबरों पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पोस्ट
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर गोविंदा की मैनेजर शशि सिन्हा का कहना है कि, फैमिली के कुछ मेंबर्स के बयान की वजह से गोविंदा और सुनीता के बीच मतभेद उभरा है, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। गोविंदा अभी एक फिल्म शुरू करने के प्रोसेस में हैं, जिसके लिए आर्टिस्ट हमारे ऑफिस आ रहे हैं, हम उसी को आगे बढ़ाने के जुटे हैं।

बता दें कि गोविंदा और सुनीता की निजी जिन्दगी को लेकर Reddit की पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लिखा था… गोविंदा और सुनीता तलाक ले रहे हैं…एक्टर एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं।
इसे भी पढ़ें- अपनी ही रिवाल्वर से घायल हुए गोविंदा, हालत में सुधार, ये रही हादसे की वजह









Users Today : 25

