
Tamanna Bhatia Latest Photos: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे फैन्स के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल्स लाइफ भी शेयर करती रहती हैं, जिस पर उनके फैन्स जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।
इसे भी पढ़ें-Kiara-Siddharth: मम्मी-पापा बनने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ, एक्ट्रेस ने साझा की गुड न्यूज

बता दें कि, साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने पैर जमा चुकी हैं। वे अपनी फिल्मों के साथ ही अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से भी खूब चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने व्हाइट गाउन में तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर से फैन्स नजरें नहीं हटा पा रहे हैं और कमेन्ट बाक्स में तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, फोटोज में तमन्ना व्हाइट कलर की प्रिटेड डीपनेक गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं।

इसके साथ उन्होंने बालों को कर्ली कर बन बनाया गया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ग्लासी मेकअप, डार्क लिपस्टिक और मैचिंग हिल्स पहना है।

हर फोटो में तमन्ना कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में सफेद पंछी की इमोजी लगाई ह। तस्वीरों में तमन्ना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उनकी इन फोटोज को देखकर फैन्स भी अपना दिल हार बैठे हैं और कमेन्ट बाक्स में अपने दिन का हाल बयां कर रहे हैं।

बात करें तमन्ना की निजी जिन्दगी की, तो वह बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। फैन्स को भी ये जोड़ी बेहद पसंद है और वे इनकी शादी का बेसब्री से वेट कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Govinda In Love: 30 साल की एक्ट्रेस के प्यार में पड़े गोविंदा, पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस









Users Today : 10

