Home » अंतर्राष्ट्रीय » Notice Of Dismissal: हड़ताल करना पड़ा भारी, 2,000 जेल प्रहरियों को मिला बर्खास्तगी का नोटिस

Notice Of Dismissal: हड़ताल करना पड़ा भारी, 2,000 जेल प्रहरियों को मिला बर्खास्तगी का नोटिस

[the_ad id="14540"]
Notice Of Dismissal

न्यूयॉर्क। Notice Of Dismissal:  न्यूयॉर्क में सप्ताह भर चली हड़ताल के बाद भी जब कर्मचारी वापस काम पर नहीं लौटे तो प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए सोमवार को 2,000 से अधिक जेल प्रहरियों को बर्खास्तगी का नोटिस थमा दिया। प्रशासन ने कहा कि हड़ताल को समाप्त घोषित करने के लिए पर्याप्त सिविल सेवक काम पर लौट आए। एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिश्नर डैनियल मार्टुसेलो ने कहा, ’22 दिनों की अवैध हड़ताल के बाद, गवर्नर और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हड़ताल खत्म हो गई है।”

इसे भी पढ़ें- India Is Proud Kash Patel: भारतीय मूल के काश पटेल बने FBI के निदेशक, भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

नये समझौते पर हुआ था हस्ताक्षर

Notice Of Dismissal

राज्य और जेल के प्रहरियों की यूनियन ने इस सप्ताह के अंत में हड़ताल समाप्त करने के लिए एक नये समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इसमें  सोमवार को कम से कम 85 फीसदी कर्मचारियों के काम पर लौटने की शर्त रखी गई थी, लेकिन 85 फीसदी से कम लोग काम पर लौटे, जो अनुबंध की शर्तों के खिलाफ था। मार्टुसेलो ने कहा, राज्य सरकार ने समझौते में ओवरटाइम और कुछ अन्य नियमों का सम्मान किया है।

10 हजार सुरक्षाकर्मी हैं जेलों में

उन्होंने बताया कि, नेशनल गार्ड जेलों में सहायक पद पर रहेंगे और अब विभाग अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए तेजी से भर्ती अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि, मौजूदा समय में राज्य भर की जेलों में काम करने के लिए लगभग 10,000 सुरक्षा कर्मचारी हैं। हालांकि, हड़ताल से पहले यह संख्या लगभग 13,500 थी।

तत्काल प्रभाव से हुए बर्खास्त

Notice Of Dismissal

मार्टुसेलो ने कहा, ‘हड़ताल कर रहे 2,000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्तगी का नोटिस भेज दिया गया है, जिन अधिकारियों और सार्जेंटों के पास पहले से स्वीकृत चिकित्सा अवकाश नहीं था और जो सोमवार की सुबह 6:45 बजे तक काम पर वापस नहीं आए, उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

17 फरवरी को हड़ताल पर गये थे जेल प्रहरी

बता दें कि, हड़ताल पर रहे प्रहरियों की यूनियन ‘न्यूयॉर्क स्टेट करेक्शनल ऑफिसर्स एंड पुलिस बेनेवोलेंट एसोसिएशन’ को प्रतिक्रिया के लिए एक ईमेल भेजा गया था। काम करने की स्थितियों पर नाराजगी जताते हुए कई जेल प्रहरी बीते 17 फरवरी को हड़ताल पर चले गये थे, जिससे गवर्नर कैथी होचुल को व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेशनल गार्ड सैनिकों को भेजना पड़ा था।

 

इसे भी पढ़ें- Donald Trump: ट्रंप के इन फैसलों ने दुनिया को चौंकाया, मुश्किल में आए लाखों भारतीय

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?