Home » खेल » Yuvarj Singh VS Virat Kohli: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सामने आई विराट और युवराज की अनबन

Yuvarj Singh VS Virat Kohli: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सामने आई विराट और युवराज की अनबन

News Portal Development Companies In India
Yuvarj Singh VS Virat Kohli

मुबई। Yuvarj Singh VS Virat Kohli: इंडियन क्रिकेट टीम के किंग यानी विराट कोहली और सिक्सर किंग के नाम से फेमस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह के रिश्ते में दरार देखने को मिल रही है। विराट और युवराज के बीच कुछ न कुछ मन मुटाव चला रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि युवराज सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होने के बाद ये कयास लगाया जा रहा है। दरअसल, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का एक पोस्ट सामने आया है, जिसे उन्होंने विराट कोहली को टैग नहीं किया है और न ही पोस्ट में विराट का नाम लिखा है जबकि उसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का नाम है।

इसे भी पढ़ें- Yuvraj Singh: फिर मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे युवराज सिंह, इस बड़े टूर्नामेंट से कर रहे वापसी

वायरल हुई युवराज की पोस्ट

Yuvarj Singh VS Virat Kohli

बता दें कि, भारतीय टीम ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। पिछले 10 महीनों में टीम इंडिया ने दूसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का लोहा मनवाया है और ख़िताब अपने नाम किया है। इस जीत से पूर्व क्रिकेटर्स भी काफी खुश हैं और सभी टीम इंडिया के हर खिलाड़ी की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। विराट के लिए तो एक अलग ही समां बांधा गया, लेकिन पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज ने सोशल मीडिया पर शेयर अपनी पोस्ट में विराट को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, यहां तक कि उन्होंने विराट का जिक्र तक नहीं किया। इस पोस्ट के वायरल होते ही दोनों में अनबन की खबरें आने लगीं।

खिलाड़ियों की तारीफ की

युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “क्या जबरदस्त फाइनल मैच था, चैंपियंस ट्रॉफी घर वापस आ गई है, ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की बेहतरीन कप्तानी, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम को एक बेहतरीन लीडर की तरह संभाला, जब भी  ICC टूर्नामेंट की बारी आती है, तो रोहित शर्मा एक अलग ही लय में नजर आते हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने उन मौकों पर बखूबी जिम्मेदारी संभाली, जहां-जहां टीम पर प्रेशर था, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी स्पिन का  शानदार जादू दिखाया। वहीं मोहम्मद शमी में भी निरंतरता देखने को मिली, लेकिन न्यूजीलैंड की किस्मत एक बार फिर खराब रही।

पोस्ट ने नहीं किया विराट का जिक्र

बता दें कि युवराज सिंह ने अपनी पोस्ट में एक बार भी विराट कोहली का जिक्र नहीं किया और न ही उन्होंने अपनी पोस्ट को उन्हें टैग किया। हालंकि, युवराज ने अपनी ये पोस्ट रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांडया, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी सभी को टैग किया है। इसी के बाद से कहा जा रहा है कि विराट और युवराज के किसी बात को लेकर अनबन चल रही है।

 

इसे भी पढ़ें- Yuvraj Singh&’s Father: हिंदी को लेकर युवराज सिंह के पिता ने दिया विवादित बयान, कहा- ‘ये औरतों की भाषा है’

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?