Home » अंतर्राष्ट्रीय » Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स को लेकर रवाना हुआ ड्रैगन क्राफ्ट, वापसी के बाद कैसा होगा जीवन?

Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स को लेकर रवाना हुआ ड्रैगन क्राफ्ट, वापसी के बाद कैसा होगा जीवन?

News Portal Development Companies In India
Sunita Williams Return

 अमेरिका। Sunita Williams Return:  दस महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसीं नासा (NASA) की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अपने क्रू मेंबर बूच विल्मोर, निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव के साथ धरती पर वापस लौट रही हैं। उनका अंतरिक्ष से धरती की तरफ का सफर शुरू हो गया है। वे अपने क्रू मेंबर्स के साथ भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर पहुंच जाएंगी। उनकी वापसी स्पेसएक्स के ड्रैगन क्राफ्ट से हो रही है। उनकी वापसी का दुनियाभर में लाइव प्रसारण भी किया जायेगा। आइए जानते हैं धरती पर वापसी के बाद उनका जीवन कैसा होगा और उन्हें सामान्य होने में कितना समय लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Sunita Williams Rescue: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को ट्रंप का संदेश, हम आपको सकुशल वापस लाएंगे

दस महीने बिताए अंतरिक्ष में

Sunita Williams Return

मात्र आठ दिन के लिए अपने क्रू मेंबर्स के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलीं सुनीता विलियम्स को तकनीकी खराबी की वजह से दस महीने वहां बिताने पड़े, जो अपने आप में इतिहास है। फ़िलहाल अब उनकी वापसी हो रही है। हालांकि, यहां का जीवन कुछ समय तक के लिए उनके लिए आसान नहीं होगा। एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स 10 महीने से ऐसी जगह पर हैं जहां न गुरुत्वाकर्षण है और न ही वजन का एहसास। उनके शरीर में मौजूद तरल पदार्थ जैसे कि खून और पानी ऊपर यानी उनके चेहरे और सिर की तरफ आ  गये हैं, जिससे उसका चेहर फूल गया है। वहीं, पैरों में खून की कमी हो गई है। उनकी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं।

सामान्य होने में लगेगा समय

Sunita Williams Return

अंतरिक्ष में माइक्रोग्रैविटी ने उनके शरीर को पूरी तरह बदल दिया है। इसके अलावा पैरों का इस्तेमाल न होने से उसकी त्वचा इतनी नरम हो गई कि इसे ‘बेबी फीट’ कहा जा सकता है। हालांकि, इन मुश्किल हालातों में भी सुनीता और उनके क्रू मेंबर्स ने पैक्डफूड और सूखा खाना खाकर खुद को मजबूत रखा।” उनका स्पेस-एक्सड्रैगन यान अटलांटिक महासागर या फिर मैक्सिकों की खाड़ी में उतरेगा, लेकिन यान से बाहर आते ही उनके शरीर पर गुरुत्वाकर्षण भारी पड़ सकता है। इसके अलावा धरती पर उन्हें व उनकी टीम को और भी कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि शुरू में उन्हें थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। चक्कर आ सकते हैं, चलने में परेशानी होगी, संतुलन बनाना मुश्किल होगा। शरीर में खून का बहाव सामान्य होने में समय लगेगा, जिससे सिरदर्द या ब्लड प्रेशर हो सकता है।

रिकवरी सेंटर ले जाया जायेगा

Sunita Williams Return

अंतरिक्ष ऐसी जगह है, जहां सिर्फ शांति ही शांति है। शोर और प्रदूषण का नामो निशान तक नहीं है, लेकिन धरती पर उन्हें ये सब मिलेगा, जिसकी आदत छूट चुकी है। हालांकि, अपने परिवार, दोस्तों और अपनों से मिलने की ख़ुशी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यान से बाहर निकलते ही उन्हें और उनकी टीम को सबसे पहले  जॉनसन स्पेस सेंटर, टेक्सास ले जाया जाएग। यहां उनका मेडिकल चेकअप होगा। इसके बाद उन्हें रिकवरी सेंटर ले जाया जायेगा, जहां पहले से ही तैयार डॉक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम उनकी देखभाल करेगी। कुछ खास व्यायाम व फिजियोथेरेपी से उनके शरीर को फिर धरती के वातावरण के हिसाब से ढाला जायेगा। हालांकि सुनीता विलियम्स की ये पहली अंतरिक्ष यात्रा नहीं है।

पहले भी जा चुकी हैं अंतरिक्ष मिशन पर

Sunita Williams Return

वे साल 2007 और 2012 में भी अंतरिक्ष के लंबे मिशन में शामिल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता अपने जीवन के 600 से ज्यादा दिन अंतरिक्ष में रह चुकी हैं। ऐसे में अपने अनुभव और नासा की तकनीक की सहारे वे दोबारा से जल्द ही सामान्य जीवन में वापसी कर लेंगी। इस दौरान उनसे मिशन की जरूरी जानकारी भी ली जाती रहेगी। दस महीने बाद अंतरिक्ष से हो रही सुनीता विलियम्स की वापसी न सिर्फ उनकी जीत होगी, बल्कि विज्ञान के लिए एक बड़ी उपलब्धि भी होगी।

सोमवार को शुरू हुई वापसी

Sunita Williams Return

बता दें कि, जिस स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी होनी थी, वह बीते रविवार को ISS पर पहुंच गया था। नासा ने ISS पर नए क्रू को पहुंचाने के लिए फाल्कन 9 रॉकेट से क्रू-10 मिशन लॉन्च किया था। इससे सुनिया विलियम्स और उनके क्रू मेंबर्स को वापस आने के लिए क्रू ड्रैगन मिल गया। इसके पश्चात् गत दिवस यानी सोमवार की शाम को उनकी वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई, जब क्रू ड्रैगन का दरवाजा बंद किया गया। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हो गया और पृथ्वी की तरफ चल पड़ा। नासा ने घोषणा की है कि, सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की वापसी का सीधा प्रसारण किया जाएगा नासा के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा।

 

इसे भी पढ़ें- NASA Alert: बच गई धरती, काफी करीब से गुजरे 2 Asteroid, जानें साइज और रफ्तार

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?