



अमेरिका। Sunita Williams Returns: अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी बुच विल्मोर, निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव साथ सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आई हैं। ये चारों अंतरिक्ष यात्री नासा/स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के सदस्य थे। इन्हें स्पेसएक्स ड्रैगन यान के जरिए फ्लोरिडा तट पर समन्दर में सफलतापूर्वक लैंड कराया गया। स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल बुधवार, 19 मार्च को सुबह 3:27 बजे IST पर उतरा।
इसे भी पढ़ें- PM Modi&’s Letter To Sunita Williams: PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा ख़त, कहा, ‘भारत को बेटी का इंतजार’
45 दिन तक पुर्नवास प्रक्रिया से गुजरेंगे
इस दौरान की सबसे खास बात ये थी कि जब रिकवरी टीम यान को बाहर निकाल रही थी, तब डॉल्फ़िन का एक झुंड कैप्सूल के चारों ओर तैरता हुआ देखा गया। ऐसा लग रहा था कि ये सभी डॉल्फ़िन अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने के लिए वहां इकट्टा हुई थीं। रिकवरी पोत ने कैप्सूल को बाहर निकाला और सितंबर के बाद पहली बार साइड हैच खोला गया। इसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों को तुरंत ह्यूस्टन ले जाया गया, जहां 45 दिन तक उनकी देखभाल होगी और वे पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरेंगे।
#WATCH | NASA’s Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore are back on Earth after the successful Splashdown of SpaceX Dragon spacecraft carrying Crew-9 at Tallahassee, Florida – where the recovery personnel are continuing to step through procedures to hoist… pic.twitter.com/z8Kmngy3em
— ANI (@ANI) March 18, 2025
नासा ने साझा की वीडियो
स्पेसएक्स क्रू-9 टीम अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक वापस आ गई है। सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी 10:35 बजे IST पर अंतरिक्ष यान से अनडॉक हो गए। नासा ने इस सफलता का वीडियो साझा किया है। क्रू-9 को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने में एलन मस्क के स्पेसएक्स ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। क्रू-10 टीम को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रू-9 की जगह भेजा गया था।
#WATCH | NASA’s SpaceX Crew-9 – astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov wave, smile as they are back on Earth after the successful Splashdown of the SpaceX Dragon spacecraft carrying Crew-9 at Tallahassee, Florida.
Butch… pic.twitter.com/afkFCCRn7U
— ANI (@ANI) March 18, 2025
#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile
Today, NASA’s SpaceX Crew-9 – astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN
— ANI (@ANI) March 18, 2025
आठ दिन का था मिशन
बता दें कि, सुनीता विलियम्स ने अपने सहयोगी बुच विल्मोर, निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ 5 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। उनका ये मिशन केवल आठ दिन का था, लेकिन प्रणोदन प्रणाली में तकनीकी समस्या आने से उनकी वापसी नहीं हो सकी। सितंबर में, स्टारलाइनर खाली लौट आया और चारों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में फंस गए। इसके बाद जब डोनाल्ड ट्रंप में अमेरिका की कमान संभाली, तो उन्होंने सुनीता विलियम्स और उनकी टीम को वापस लाने की जिम्मेदारी एलन मस्क को दी। इसके बाद नासा ने उनकी वापसी की योजना को संशोधित किया और उन्हें स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन में शामिल किया।
They’re on their way! #Crew9 undocked from the @Space_Station at 1:05am ET (0505 UTC). Reentry and splashdown coverage begins on X, YouTube, and NASA+ at 4:45pm ET (2145 UTC) this evening. pic.twitter.com/W3jcoEdjDG
— NASA (@NASA) March 18, 2025
कैप्सूल से स्ट्रेचर पर निकाले गए यात्री
नासा क्रू-9 अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने आज सुबह स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल में सफल स्पलैशडाउन के बाद पृथ्वी की हवा में अपनी पहली सांस ली। अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से सावधानी पूर्वक स्ट्रेचर पर निकाला गया। ऐसा किसी भी मिशन से लौटने वाले सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जाता है।
#WATCH | NASA’s Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore, along with two others, are ready to deorbit and splash down back on Earth. They will be heading to one of the eight targeted sites supported by SpaceX and NASA, and for today, the prime recovery site… pic.twitter.com/htOc7uV6YB
— ANI (@ANI) March 18, 2025
फ्लोरिडा के तट पर उतरा यान
सोमवार-मंगलवार की रात 1 बजे के कुछ समय बाद कैप्सूल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया और 3:27 बजे IST पर फ्लोरिडा तट पर उतरा। इनका अंतरिक्ष स्टेशन से धरती तक का सफर 17 घंटे का था। चारों अंतरिक्ष यात्री 18 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती के रवाना हुए थे। जब अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश किया, तो यहां का तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया, जिससे कुछ समय के लिए संचार बाधित हो गया। ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर फ्लोरिडा समुद्र में उतरने तक की पूरी प्रक्रिया में लगभग 17 घंटे लगे।
#WATCH | Splashdown succesful. SpaceX Crew-9, back on earth.
After being stranded for nine months at the International Space Station (ISS), NASA’s Boeing Starliner astronauts Sunita Williams and Barry Wilmore are back on Earth.
(Source – NASA TV via Reuters) pic.twitter.com/1h8pHEeQRq
— ANI (@ANI) March 18, 2025
चेहरे पर दिखी घर लौटने की ख़ुशी
मंगलवार की सुबह, अंतरिक्ष यान का हैच बंद कर दिया गया और कुछ ही देर बाद, यह अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया। 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ, जिससे अंतरिक्ष यान के इंजन अपनी कक्षा की विपरीत दिशा में फायर हो गए, जिससे यह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सका और 3:27 बजे फ्लोरिडा के पानी में उतर सका। ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स सहित सभी अंतरिक्ष यात्रियों को निकाल लिया गया। जैसे ही वे ड्रैगन से बाहर निकले, उन्होंने कैमरों की ओर हाथ हिलाया और नौ महीने बाद घर लौटने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उनके चेहरों पर धरती पर वापस आने की खुशी झलक रही थी।
इसे भी पढ़ें- Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स को लेकर रवाना हुआ ड्रैगन क्राफ्ट, वापसी के बाद कैसा होगा जीवन?