Home » क्राइम » Nityanand Rai: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के घर में चली गोली, एक भांजे की मौत, मां समेत एक घायल

Nityanand Rai: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के घर में चली गोली, एक भांजे की मौत, मां समेत एक घायल

[the_ad id="14540"]
Nityanand Rai

बिहार। Nityanand Rai: बिहार के भागलपुर जिले में एक बड़ी घटना घटी है। यहां गुरूवार 20 मार्च को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के परिवार के गोली कांड हो गया। इस घटना में नित्यानंद राय के एक भांजे की मौत हो गई है, जबकि एक भांजा गभीर रूप से घायल है। वहीं चचेरी बहन को भी गोली लगी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- NCP के नेता बाबा सिद्दीकी गोली मार कर हत्या, नेताओं ने जताया शोक, कानून व्यवस्था पर उठी उंगली

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में हुई लड़ाई

Nityanand Rai

घटना बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत स्थित जगतपुर की है। यहां पानी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ी की दोनों भाई एक-दूसरे की जान लेने पर उतर आये और फायरिंग कर दी। ये दोनों रिश्ते में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे लगते हैं। इस घटना के विश्वजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लंबे समय से चल रहा है जमीनी विवाद 

Nityanand Rai

घटना में नित्यानंद की चचेरी बहन चिना देवी को भी गोली लगी है। वह दोनों भाइयों के बीच, बीच बचाव करने आई थीं। उन्हें भी नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक विश्वजीत यादव की पत्नी मनीषा ने पुलिस को बताया कि, दोनों भाइयों के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। आज इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मनीषा ने यह भी बताया कि रात में भी इसे लेकर हमारे बीच कहासुनी हुई थी और सुबह ये कांड हो गया। उन्होंने रोते हुए कहा, मेरे दो दो बच्चे हैं, अब कैसे रखूंगी, कैसे इन्हें पालूंगी?

मौके पर पहुंची पुलिस

Nityanand Rai

गोली लगने से विश्वजीत की मौत हो गई है, वह दोनों भाइयों ने सबसे बड़े थे। दोनों भाइयों की उम्र 34-35 साल  के करीब होगी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायल मां और बेटे को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही नवगछिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं रेंज आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया एसपी को हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है।

नल को लेकर बढ़ा विवाद

Nityanand Rai

घटना के बारे में बात करते हुए नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि, सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली कि जगतपुर में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। इसके तत्काल बाद परबत्ता के एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और जिन्हें-जिन्हें गोली लगी थी उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एसडीपीओ भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। एसएचओ भी अस्पताल में थे।  घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। झगड़े के दौरान  बीच बचाव करने आई मां के हाथ में भी गोली लग गई है। उनका भी इलाज चल रहा है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  अभी तक की जांच में पता चला है कि नल को लेकर विवाद बढ़ा था।

 

इसे भी पढ़ें- Police Filed Charge Sheet: बाबा सिद्दीकी नहीं बल्कि सलमान थे विश्नोई का निशाना, चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?