Home » राष्ट्रीय » ED summons Robert Vadra: आज ईडी के सामने पेश होंगे वाड्रा, पैदल ही जा रहे जांच एजेंसी के दफ्तर, ये है पूरा मामला

ED summons Robert Vadra: आज ईडी के सामने पेश होंगे वाड्रा, पैदल ही जा रहे जांच एजेंसी के दफ्तर, ये है पूरा मामला

[the_ad id="14540"]
ED summons Robert Vadra

नई दिल्ली। ED summons Robert Vadra: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदे के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्हें आज ईडी के सामने पेश होना है। बता दें कि, इससे पहले भी वाड्रा से एक बार पूछताछ की जा चुकी है। ईडी ने उन्हें 8 अप्रैल को भी समन भेजा था, लेकिन वे उस दिन पेश नहीं हुए थे।

इसे भी पढ़ें- Wayanad Election Result: प्रियंका की संसदीय पारी शुरू, वायनाड में मिली रिकॉर्ड जीत

मनी लॉन्ड्रिंग में ईडी की रडार पर वाड्रा

 बताया जा रहा है कि, हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन सौदे की जांच और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में वाड्रा ईडी की रडार पर हैं। ईडी रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी में पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है और इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ करना चाहती है।

जमीन सौदे जुड़े मामले में होनी है पूछताछ

ईडी के अधिकारियों का कहना है कि, फरवरी 2008 में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने गुड़गांव के शिकोहपुर इलाके में 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जो ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज नाम की कंपनी से खरीदी गई थी। कुछ समय बाद वाड्रा की कंपनी ने यही जमीन डीएलएफ नाम की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी को 58 करोड़ रुपये में बेच दी।

 वाड्रा पैदल ही जा रहे ईडी के दफ्तर 

ऐसे में अब ईडी को शक है कि, ये डील मनी लॉन्ड्रिंग का हिस्सा हो सकती है, यानी काले धन को सफेद करने की योजना। यही वजह है कि, एजेंसी इस जमीन सौदे से इतने बड़े मुनाफे के पीछे की रकम की जांच कर रही है। ईडी द्वारा भेजे गये समन को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ”ये लोग हमेशा मुझे दबाने की कोशिश करते हैं, जब भी मैं जनता की आवाज उठाता हूं, ये लोग मुझ पर दवाब बनाने लगते है, मुझे किसी से कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है, मैं हर सवाल का जवाब देता हूं और देता रहूंगा।’ समन  मिलने के बाद वाड्रा आज पैदल ही ईडी के दफ्तर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ईडी ने पूरी जांच की है, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला और आगे भी कुछ नहीं मिलने वाला।

 

इसे भी पढ़ें-  Priyanka Gandhi oath: हाथ में संविधान की किताब पकड़ कर प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?