Home » क्राइम » Al Qaeda issued threat: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से तिलमिलाया अलकायदा, भारत को दी बदले की धमकी

Al Qaeda issued threat: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से तिलमिलाया अलकायदा, भारत को दी बदले की धमकी

News Portal Development Companies In India
Al Qaeda issued threat

नई दिल्ली। Al Qaeda issued threat: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के केवल 15 दिन बाद, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया। साथ ही कई शिविरों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई से जहां पाकिस्तान में मातम मचा गया है। वहीं, वहां की सेना और आतंकी संगठन तिलमिलाए हुए हैं और बदले की धमकी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- India Strikes In Pakistan: पाक सेना ने मांगी जबावी हमले की इजाजत, शाहबाज बोले- पूरी छूट…

आतंकी संगठन ने जारी किया बयान

आतंकी संगठन अल-कायदा की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा (AQIS) ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उसने स्पष्ट किया है कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हमले का जवाब दिया जाएगा। यह जानकारी अस-सहाब मीडिया के माध्यम से साझा की गई है।

Al Qaeda issued threat

घायलों के ठीक होने की कामना की 

operation sindoor

अलकायदा के बयान में कहा गया है कि 6 मई 2025 की रात भारत की ‘भगवा सरकार’ ने पाकिस्तान के छह स्थानों पर हमला किया। भारतीय सेना ने मस्जिदों और बस्तियों को निशाना बनाया। इस हमले में कई मुसलमान शहीद हो गये और सैकड़ों घायल हुए हैं। अलकायदा ने आगे लिखा, हम अल्लाह के हैं और उसी की तरफ लौटेंगे, अल्लाह शहीदों को जन्नत में उच्च स्थान दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे, आमीन।’

मुसलमानों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

उसने ये भी लिखा, यह हमला भारत की भगवा सरकार के आपराधिक लिस्ट में एक और काला अध्याय है, भारत का इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ युद्ध कोई  नया नहीं है, यह सालों साल से चला आ रहा है।  उसने आगे लिखा,  भारत और कश्मीर में रह रहे मुसलमानों ने बहुत उत्पीड़न सहे हैं, भारत की मोदी सरकार सैन्य, राजनीतिक, सांस्कृतिक और मीडिया के माध्यम से इस्लाम और मुसलमानों को खत्म करने का प्रयास कर रही है।’

कहा- एक-एक जुल्म का बदला लेंगे

operation sindoor

अलकायदा के बयान में आगे  लिखा है “हम साफ-साफ कह रहे हैं कि, मुसलमानों के लिए भारत के खिलाफ यह जिहाद है और हमारा फर्ज बनता है कि, हम अल्लाह का नाम बुलंद करें, इस्लाम और मुसलमानों की हिफाजत करें, उत्पीड़ित लोगों की सहायता करें, अब उपमहाद्वीप के मुसलमानों को इनके समर्थन में खड़ा होना चाहिए।’ अलकायदा ने आगे लिखा, ‘हम कसम खाते हैं कि अल्लाह की मदद से तब तक लड़ते रहेंगे जब तक मुसलमानों पर हुए हर जुल्म का बदला न ले लें और अल्लाह का नाम ऊंचा न कर दें।

पहलगाम हमले का लिया बदला

Pahalgam Attack:

5-6 मई की देर रात भारतीय वायुसेना और सेना ने अभूतपूर्व सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब दिया। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारतीय सेना पाकिस्तान में लगभग सौ किलोमीटर तक अंदर घुस गई और कई आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया। इस बार पाकिस्तान पर हमला केवल वायुसेना ने नहीं किया, बल्कि थलसेना की आर्टिलरी यूनिट्स ने भी अत्याधुनिक हथियारों और स्मार्ट तकनीक के साथ युद्धस्तर पर कार्रवाई की। 1971 के बाद पहली बार भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइलें दागीं।

 

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: कैसे दिया गया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को अंजाम, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया ने बताई एक-एक डिटेल

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?