Home » राष्ट्रीय » S. Jaishankar Warned Pakistan: पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खत्म करेंगे, हमें पते मालूम हैं सबके…

S. Jaishankar Warned Pakistan: पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को खत्म करेंगे, हमें पते मालूम हैं सबके…

[the_ad id="14540"]
S Jaishankar Warned Pakistan

हेग। S. Jaishankar Warned Pakistan: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को लेकर एक बार फिर से कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि, भारत हर हाल में आतंकवाद का अंत चाहता है, भारत ने जिस तरह से पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की थी। उसी तरह से आगे भी वह आतंकी हमले के खिलाफ करेगा और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का खत्म करेगा।

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor Photos: सामने आईं  ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की तस्वीरें, दिखा- तबाह हुआ पाकिस्तान

पाक में खुलेआम घूम रहे आतंकी

S Jaishankar Warned Pakistan

उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल सभी ‘सबसे कुख्यात’ आतंकी पाकिस्तान में खुले आम घूम रहे हैं, पाकिस्तान की सरकारें चाहे वह वर्तमान की हो या पूर्व की, उन्हें पूरा संरक्षण दे रही हैं। और तो और आतंकियों को पाकिस्तानी सेना का भी पूरा साथ मिलता है। जयशंकर ने कहा, दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हुआ है। इसके तहत के समझौता भी हुआ है। उन्होंने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे की पृष्ठभूमि में कही कि वाशिंगटन ने ‘युद्धविराम’ कराने में भूमिका निभाई है।

अभी खत्म नहीं हुआ है ‘ऑपरेशन सिन्दूर’

ये बातें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नीदरलैंड के प्रसारक एनओएस और डी वोक्सक्रांट को दिए अलग-अलग  इंटरव्यू में कही। इस दौरान जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की अपनी यात्रा के तहत नीदरलैंड के शहर हेग में थे। विदेश मंत्री ने कहा, अगर भारत की धरती पर फिर से कोई आतंकवादी हमला होता है, तो भारत पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों पर हमला करेगा और उनका नामो निशान मिटा देगा। यही वजह है कि, ऑपरेशन सिंदूर को अभी खत्म नहीं किया गया है, बल्कि उसे स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा, ‘यह ऑपरेशन इसलिए जारी है, क्योंकि इसका स्पष्ट संदेश है कि, अगर 22 अप्रैल जैसी घटना फिर से दोहराई गई, तो उसका करार जवाब दिया जाएगा, हम आतंकियों की किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।’

पाक को दिया कड़ा संदेश

विदेश मंत्री ने नीदरलैंड की धरती से पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए साफ़ कहा, ‘अगर आतंकी पाकिस्तान में हैं, तो हम उन्हें वहीं मारेंगे जहां वे हैं। ऑपरेशन जारी रखने का सबसे बड़ा मकसद यही है। हमें पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों के एड्रेस पता हैं, उनकी गतिविधियां पता हैं, उनके आपसी संपर्क पता हैं, इसलिए ये नहीं मानना चाहिए कि पाकिस्तान इसमें शामिल नहीं है। वहां की सरकार भी आतंकियों को पूरा संरक्षण देती है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, ऑपरेशन सिन्दूर जारी रखना एक दूसरे पर गोली चलाने जैसा नहीं है।’

पाक की सैन्य कार्रवाई को दिया करारा जवाब

Operation Sindoor

एस जयशंकर ने आगे कहा, किसी को यह नहीं मानना ​​चाहिए कि, पाकिस्तान को नहीं पता कि, उसके देश में क्या चल रहा है। एस जयशंकर ने डी वोल्क्सक्रांट से बात करते हुए कहा, भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लांच कर 6 और 7 मई की दरम्यानी रात को नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। भारत की इस सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिला गया और उसने 8, 9 व 10 मई को जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 10 मई को घोषणा की, कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयां बंद करने पर सहमत हो गए हैं।

सीधे हमसे बात करे पाक

इंटरव्यू में जयशंकर ने आगे कहा, भारत और पाकिस्तान दोनों ने संघर्ष को समाप्त करने की व्यवस्था को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, ‘जब दो देश संघर्ष की स्थिति में होते हैं, तो यह स्वाभाविक है कि, दुनिया के देश एक-दूसरे को फोन करके अपनी चिंता जताते हैं और संघर्ष को खत्म कराने की कोशिश करते हैं। जयशंकर ने कहा, ‘लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सीधी बातचीत हुई थी।’ उन्होंने कहा, ‘हमने हमसे बात करने वाले सभी देशों, न सिर्फ अमेरिका बल्कि सभी को स्पष्ट कर दिया था कि, अगर पाकिस्तान संघर्ष खत्म करना चाहता है, तो उन्हें हमसे खुद कहना होगा। हम उनसे सीधे सुनना चाहते हैं। उनके जनरल को हमारे जनरल को फोन करके संघर्ष को रोकने के लिए कहना होगा और यही हुआ।’

नहीं बर्दाश्त करेंगे आतंकवाद

OPERATION SINDOOR

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद ट्रंप ने एक नहीं बल्कि कई बार इसका श्रेय लेने की कोशिश की और कहा, उन्होंने दोनों पक्षों के बीच ‘युद्ध विराम’ कराने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘हम आतंकवाद का निश्चित अंत चाहते हैं, इसलिए हमारा संदेश है, हां, युद्ध विराम ने फिलहाल एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोक दी है, लेकिन अगर पाकिस्तान से भारत की धरती पर आतंकवादी हमले जारी रहते हैं, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानियों को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए, कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, छिपने की भी नहीं मिलेगी जगह- DG आर्मी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?