Home » राष्ट्रीय » Air India Plane Crash Report: अचानक से ‘कटऑफ’ हो गए प्लेन के दोनों इंजन, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Air India Plane Crash Report: अचानक से ‘कटऑफ’ हो गए प्लेन के दोनों इंजन, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

[the_ad id="14540"]
Air India Plane Crash Report

 अहमदाबाद। Air India Plane Crash Report: बीते दिनों अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान क्रेश मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में पता चला है कि, प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही सेकेण्ड बाद एक हास्टल की बिल्डिंग से टकरा गया था। इस घटना में प्लेन में सवार क्रू मेंबर समेत 242 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, हास्टल में रह रहे कई छात्रों को भी जान गंवानी पड़ी। सामने आई जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि, हादसे की मुख्य वजह प्लेन के दोनों इंजन का बंद होना है। हैरान करने वाली बात भी है कि, प्लेन जरूरी ऊंचाई पर पहुंच चुका था, लेकिन अचानक से इसके दोनों इंजन ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में चले गये, जिससे प्लेन क्रैश हो गया।

इसे भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash:  हादसे के 28 घंटे के भीतर मिला ब्लैक बॉक्स, जांच में मिलेगी मदद, पूरा हुआ DNA सैंपल लेने का काम

AAIB की रिपोर्ट में पायलट से हुई बातचीत का भी जिक्र है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के पायलट सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर ने इंजन बंद होने को लेकर आपस में सवाल जवाब किया था।

रिपोर्ट में ये बातें आईं सामने

Air India Plane Crash Report

 क्या थी घटना?

12 जून 2025 को दोपहर में लगभग डेढ़ बजे अहमदाबाद से लन्दन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 विमान (VT-ANB) टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। इस घटना में प्लेन में सवार सभी यात्री मारे गये थे।

 इन्होंने की हादसे की जांच

हादसे की जांच भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने शुरू की। इस जांच में कई देशों के जैसे कि, अमेरिका (NTSB), ब्रिटेन (AAIB-UK), पुर्तगाल और कनाडा के एक्सपर्ट्स भी मदद कर रहे थे।

कितने लोगों की हुई मौत

इस हादसे में कुल 260 लोग मारे गए , जिनमें 229 यात्री, 12 क्रू और 19 जमीन पर मौजूद लोग। 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ। ये प्लेन की इमरजेंसी विंडों से कूद गया था, जिससे उसकी जान बच गई।

 सब कुछ था कंट्रोल में

Air India Plane Crash Report

ये विमान 2012 में बनाया गया था। इसमें GE GENx-1B इंजन लगे थे। उड़ान भरने से पहले तक इसके रख-रखाव में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं पाई गई। इसके सभी छोटे-मोटे टेक्निकल पॉइंट्स सक्रिय थे और सब नियंत्रण में था।

नुकसान?

इस घटना में विमान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। क्रैश होने के दौरान प्लेन पांच इमारतों से टकराया, जिससे भीषण आग लग गयी। इस घटना में भारी नुकसान हुआ।

विमान रनवे से महज एक किमी की दूरी पर स्थित BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया। इसका मलबा लगभग 1000 फीट x 4000 फीट तक फैला हुआ मिला।

घटनास्थल पर जांच के दौरान मिले एक रिकॉर्डर से मिला 46 घंटे का डेटा और 2 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है जिसमें हादसे का समय शामिल था, जबकि दूसरा रिकॉर्डर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे उसका डेटा नहीं निकाला जा सका।

रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ की अनुमति 08:07 UTC पर मिली थी। टेकऑफ़ करने के महज दो मिनट बाद 08:09 UTC पर पायलट ने कंट्रोल रूम में “MAYDAY” कॉल किया यानी आपात स्थिति बताई।

Air India Plane Crash Report

विमान में क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। वजन सीमा के अंदर था और कोई खतरनाक सामान नहीं था। दोनों पायलट उड़ान से पहले पूरी तरह फिट थे, किसी भी तरह के हादसे की कोई आशंका नहीं थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि, टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच बंद हो गए, जिससे इंजन अचानक से बंद होने लगा। इसी बीच कॉकपिट की बातचीत में एक पायलट ने सावल किया स्विच किसने बंद किया, इस पर दूसरे ने कहा “नहीं किया। इसके बाद पायलटों ने इंजन दोबारा चालू करने का प्रयास किया, लेकिन एक इंजन ठीक से चालू नहीं हो सका।  इसके बाद आपातकालीन पावर सिस्टम (RAT) खुद ही चालू हो गया।

 

इसे भी पढ़ें- Gujarat Plane Crash: गुजरात में प्लेन क्रैश, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें, सभी यात्रियों की मौत की आशंका

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?