Home » Uncategorized » Lalu Prasad Yadav: बिहार में तेज हुई चुनाव की तैयारी, RJD ने भी संगठन में किया बड़ा बदलाव

Lalu Prasad Yadav: बिहार में तेज हुई चुनाव की तैयारी, RJD ने भी संगठन में किया बड़ा बदलाव

[the_ad id="14540"]
Lalu Prasad Yadav

बिहार। Lalu Prasad Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय शेष बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी संगठन को मजबूत करने के मकसद से  विभिन्न प्रकोष्ठों में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्षों का मनोनयन कर नई सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रकोष्ठों में हुए इस बदलाव को चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। राजद सुप्रीमो ने पार्टी में नये चेहरों को शामिल करने के साथ ही जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए सीनियर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।

इसे भी पढ़ें- Bihar Assembly Elections- 2025: इन भोजपुरी दिग्गजों से सजेगा इस बार बिहार का चुनाव मैदान

इन्हें बनाया गया अध्यक्ष
  • बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिम्मा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को सौंपा गया है।
  • सांसद सुधाकर सिंह को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
  • छात्र प्रकोष्ठ का नेतृत्व प्रोफेसर नवल किशोर करेंगे।
  • युवा प्रकोष्ठ की कमान अब सांसद अभय कुशवाहा संभालेंगे।
सामाजिक समीकरण का रखा गया ध्यान

Lalu Prasad Yadav

आरजेडी में की गई इन नियुक्तियों में सामाजिक समीकरण का खास ध्यान दिया गया है। पार्टी की तरफ से महिला, युवा, छात्र, अल्पसंख्यक, किसान और दलित-आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है।  पार्टी का कहना है कि, इन वर्गों को संगठन में अहम जिम्मेदारी देकर महागठबंधन को एकजुट रखने का प्रयास किया गया  है।

तेजस्वी होंगे सीएम पद का चेहरा

आपको बता दें कि, आरजेडी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव होंगे। तेजस्वी वर्तमान समय में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं। साथ ही वे महागठबंधन कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। तेजस्वी के पास चुनाव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार भी है।

 

इसे भी पढ़ें- Aurangzeb Remarks Row: अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र से यूपी-बिहार तक मचा हंगामा, माफ़ी भी नहीं आ रही काम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?