
प्रतापगढ़। Foundation Day: व्यापार मंडल के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापार जगत के पुरोधाओं को याद किया। युवा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह शंटी की अध्यक्षता में व्यापार जगत के पंडित श्याम बिहारी मिश्र व अशोक आहूजा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इसे भी पढ़ें- MP Sports Competition: राज्यसभा सांसद ने खेलों के महत्व पर डाला प्रकाश
जिला अध्यक्ष ने दोनों पुरोधाओं को याद करते हुए कहा कि हमें भी इन्हीं के पद चिन्ह पर चलना होगा। इस मौके पर महामंत्री प्रवीण कुमार चौरसिया ने सरकार से मांग रखते हुए कहा कि प्रतापगढ़ जिले का व्यापार बढ़ाने के लिए जिले में एक उद्योग की स्थापना करनी होगी।
मीडिया प्रभारी दीपेश जैन ने जमीनी स्तर के व्यापार के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग पर रोक लगाने की मांग की । उपाध्यक्ष प्रकाश केसरवानी ने जिला प्रशासन से बाजारों को जाम मुक्त करने की मांग को रखा जिससे कि बाजार में स्थित दुकानदारों का व्यापार सकुशल रूप से चल सके।
इस दौरान सुनील कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष, संदीप कसौधन उपाध्यक्ष, गंगा सोनी विधिक सलाहकार, अनन्य कुमार पांडेय, अनमोल पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Chaudhary Charan Singh Jayanti: देश भर का किसान चौधरी चरण सिंह को मानता था अपना मसीहा






Users Today : 31

