
-
वाजपेयी की जयंती पर आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन
प्रतापगढ़। Atal Smrti Sammelan: बहुत कम लोग जानते हैं कि अटल बिहारी वाजपेई की पहचान राजनीति से पहले एक संवेदनशील कवि के रूप में थी। उनकी कविताओं में राष्ट्रवाद के साथ मानवीय पीड़ा भी झलकती थी। 1998 में अटल सरकार ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की कतार में खड़ा किया।
इसे भी पढ़ें- U19 Asia Cup 2025: यूथ क्रिकेट विश्व कप खेलकर लौटे रोशन का खिलाड़ियों ने किया भव्य स्वागत
अटल की दूरदर्शी सोच ने इंफ्रास्ट्रक्चर को दी नई दिशा
उक्त विचार जनपद रामपुर खास विस क्षेत्र के दीवानगंज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग कौशलेंद्र सिंह पटेल ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद लिया गया और इतिहास बन गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना अटल की दूरदर्शी सोच का परिणाम थीं। इन्हीं परियोजनाओं ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी। इसी को आज मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है और पूरे देश में सड़कों का जाल बुन रही है।
राष्ट्र को समर्पित था जीवन का हर पल
उन्होंने कहा कि उनका मानना था कि सरकार का काम सिर्फ शासन करना नहीं, बल्कि सेवा करना है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपने जीवन का प्रत्येक पल राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है। संचालन जिला मंत्री अजय वर्मा ने किया।
इस दौरान प्रांतीय परिषद सदस्य ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू,श्रीनाथ पासी, विजय मिश्र,सुरेश सिंह,बृजेंद्र पांडेय, राजेश मिश्र,मिथलेश जायसवाल, महेंद्र सिंह दादा,जगराम,विनोद मिश्र, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी,राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह काका,वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा,विनोद सिंह, विशाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Virat Hindu Sammelan: चैत्र माह का प्रथम दिवस है हमारी संस्कृति का नव वर्ष- ओम प्रकाश









Users Today : 13

