Home » उत्तर प्रदेश » Old Age Home: नववर्ष पर वृद्धाश्रम में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम, बांटे गए उपहार

Old Age Home: नववर्ष पर वृद्धाश्रम में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम, बांटे गए उपहार

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • वृद्धजनों के साथ प्रत्येक त्यौहार मनाने का समाज कल्याण अधिकारी ने लिया संकल्प

प्रतापगढ़। Old Age Home: नववर्ष की बेला पर वृद्धा आश्रम में वृद्ध दादा-दादी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उपहार दिये गये। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने सपरिवार पहुंचकर वृद्धजनों को उपहार भेंट करते हुए कहा कि वृद्धजनों के लिए स्वयं व विभाग द्वारा समय-समय पर सारी व्यवस्थाएं देखी जाती हैं। मेरा सौभाग्य है की मुझे हर त्यौहार और आज नववर्ष पर भी वृद्ध दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला।

इसे भी पढ़ें- Virat Hindu Sammelan: सामाजिक समरसता से ही होगा हिंदुत्व मजबूत – ओम प्रकाश

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने भी वृद्ध दादा-दादी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर 106 वर्षीय दादा जय राम ने अपने गीतों से सभी को मनमुग्ध कर दिया।

समाज कल्याण विभाग की तरफ से विवेक श्रीवास्तव ने वृद्धजनों को गर्म कपड़े प्रदान किए। आभार ज्ञापन अंबिका प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मुन्नीलाल राना लेखाकार, यशवंत सिंह सहायक बचत अधिकारी, अजीत सिंह छात्रावास अधीक्षक, पुष्कर सिंह व विभाग के समस्त कर्मचारीगण, सुरेश अग्रवाल,  छेदीलाल, देवानंद, आदर्श कुमार, विवेक यादव, अमित यादव, पंकज कुमार, सुनील आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?