
प्रतापगढ़। Panchayat Election 2026: राष्ट्रीय लोक दल पंचायत चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगा। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में दस हजार से अधिक वोटों से हारने वाली सीट भाजपा अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़े।
इसे भी पढ़ें- Shani Purnima: शनि पूर्णिमा पर आयोजित हुआ विशाल भण्डारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उक्त बातें राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र बली यादव ने कहा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयागराज राम सजीवन पटेल ने कहा कि मंडल में विशेष कर प्रतापगढ़ में भूमि माफिया काफी सक्रिय है।
जिला प्रशासन ने कुछ कार्यवाही शुरू की है अभी कुछ कार्यवाही बाकी है। जिला अध्यक्ष आजाद अली पप्पू ने कहा कि एनडीए सहयोगियों से एक समान व्यवहार होना चाहिए।
इस मौके पर सुनील पांडेय, जिला महासचिव मुस्तफा खान, रामू गौड़, अनिल कुमार सिंह, बब्बू मोहम्मद अली,राम सजीवन पटेल, राम निहोर, बशीर,न ईम, नियाज आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Kambal Vitaran: रक्तदान संस्थान ने ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को बांटे कंबल






Users Today : 29

