Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक को दी गई समारोहपूर्वक विदाई

Pratapgarh News: रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक को दी गई समारोहपूर्वक विदाई

News Portal Development Companies In India
IMAGE

लालगंज, प्रतापगढ़। Pratapgarh News: तहसील सभगाार में आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामचंद्र त्रिपाठी का अधिकारियों व साथियों ने समारोहपूर्वक सम्मान करते हुए उपहार भेंट किया और सुखद जीवन की कामना की।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक के स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्होने अपने कार्यकाल में अपने व्यवहार से सभी का दिल जीता। कार्यक्रम में मौजूद बतौर अतिथि तहसीलदार गरिमा वर्मा तथा नायब तहसीलदार पंकज कुमार व वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामचन्द्र त्रिपाठी के कार्य व्यवहार की भूरि भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष केके सरोज ने कहा कि रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक के मार्गदर्शन में कर्मचारियों को सीखने का सुअवसर मिला। वे कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्पद हैं। इससे पूर्व राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों व अन्य राजस्वकर्मियों ने रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामचंद्र त्रिपाठी का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से सारस्वत सम्मान किया। साथियों ने उन्हें उपहार भेंटकर स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ के महामंत्री मो. अकरम ने किया। इस मौके पर कुलदीप राव, विनोद यादव, राकेशकांत मिश्र, शरदचंद्र, विद्या प्रकाश, स्नेहा सिंह, शिप्रा दुबे, सुनील कनौजिया, जितेन्द्र शुक्ल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Sapta Shakti Sangam: सरस्वती शिशु वाटिका में आयोजित हुआ सप्त शक्ति संगम

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?