Home » उत्तर प्रदेश » Manas Sammelan: लालगंज में 9 से 11 फरवरी तक होगा भव्य मानस सम्मेलन

Manas Sammelan: लालगंज में 9 से 11 फरवरी तक होगा भव्य मानस सम्मेलन

[the_ad id="14540"]
image

लालगंज,प्रतापगढ़। Manas Sammelan: नगर पंचायत लालगंज में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का महापर्व आरंभ होने जा रहा है। सुमित्रा वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में 9 से 11 फरवरी तक त्रि-दिवसीय भव्य मानस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- POCSO Case: दुराचार के समय वीडियो क्लिप बनाने वाले दोषी को आजाीवन कारावास

कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अझारा परिसर में आयोजित होगा। प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रामकथा का रसपूर्ण प्रवचन होगा, जिसमें दूर-दराज से आए प्रख्यात कथा वाचक श्रद्धालुओं को श्रीराम चरित मानस का भावपूर्ण श्रवण कराएंगे।

कार्यक्रम के प्रथम दिन 9 फरवरी को वृंदावन से पधारे श्री राहुल कृष्ण जी महाराज, दूसरे दिन 10 फरवरी को प्रयागराज से आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज, तथा अंतिम दिन 11 फरवरी को अयोध्या से आचार्य श्री विनीत जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा रस में डुबोएंगे।

आयोजक अनूप दुबे ‘प्रतापगढ़ी’ एवं कार्यक्रम के मार्गदर्शक ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर का पुण्य लाभ उठाने की अपील की है।

 

इसे भी पढ़ें- Election: जूनियर बार एसो. चुनाव में दूसरे दिन दाखिल हुआ 36 उम्मीदवारों का नामांकन

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?