Home » उत्तर प्रदेश » Shivala Mahotsav: पौराणिक शिवाला मंदिर पर भव्यता से मनेगा 8वां महोत्सव

Shivala Mahotsav: पौराणिक शिवाला मंदिर पर भव्यता से मनेगा 8वां महोत्सव

News Portal Development Companies In India
image
  • महोत्सव में बहेगी भक्ति-संस्कृति की धारा,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

प्रतापगढ़। Shivala Mahotsav: महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में नगर के पूरे ईश्वर नाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर चौदह व पंद्रह फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय आठवां शिवाला महोत्सव के तैयारियों को लेकर एक बैठक पंडित दयाशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में हुई।

इसे भी पढ़ें- Manas Sammelan: लालगंज में 9 से 11 फरवरी तक होगा भव्य मानस सम्मेलन

बैठक में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजक परमानंद मिश्र ने लोगों को अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में दो दिवसीय आठवां शिवाला महोत्सव भव्यता से आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

महोत्सव के संयोजक शिवेश शुक्ल ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ किया जाना है।

15 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जांच, पात्र व्यक्तियों के लिए आष्युमान कार्ड शिविर,कृषि विभाग द्वारा खेती बाड़ी की जानकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इस दौरान मंदिर परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक की व्यवस्था पर जोर दिया गया।

बैठक में मंगल पाल और संदीप वर्मा को टेंट, मंच के साथ लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की जिम्मेदारी जहां दी गई. वहीं डेकोरेशन के लिए संतोष गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई तथा अन्य कार्यों की देख रेख के लिए धीरेंद्र आनंद शुक्ल को जिम्मेदारी सौंप गई। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजकुमार पाल, एडवोकेट प्रेम कुमार त्रिपाठी, दयाशंकर शुक्ल, मुन्ना पाल, जवाहर पाल, विजय वर्मा, मंगल पाल, कुमार धीरेंद्र आनंद रिंकू शुक्ल, संदीप, संतोष, आलोक गर्ग सहित आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- POCSO Case: दुराचार के समय वीडियो क्लिप बनाने वाले दोषी को आजाीवन कारावास

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?