Home » शिक्षा » Model Exhibition: मॉडल प्रदर्शनी में दिखी गांधी चौक की सुबह, तो घड़ी चौक की शाम

Model Exhibition: मॉडल प्रदर्शनी में दिखी गांधी चौक की सुबह, तो घड़ी चौक की शाम

News Portal Development Companies In India
Model Exhibition
  • वैज्ञानिकों ने दिखायी स्मार्ट सिटी से दो कदम आगे की तस्वीर
  • साई कॉलेज में सजी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

अम्बिकापुर। Model Exhibition: गांधी चौक की सुबह, ड्रेनेज सिस्टम, शांत जीवन शैली, घड़ी चौक पर शीशे का पुल जो रास्ता पार करायेगा, चहलकदमी से बढ़ेंगे देवीगंज की ओर… यह दृश्य था मंगलवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साईंस क्लब के तत्वावधाान में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का। साई कॉलेज के युवा वैज्ञानिकों ने विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में अम्बिकापुर का अद्भूत मॉडल बनाया है जो स्मार्ट सिटी के विचार से दो कदम आगे का दिखा।

इसे भी पढ़ें- Poster Competition: दिव्यांगों के लिए पोस्टर पर दी आवाज, हम साथ-साथ हैं…

सीआईए टेस्ट पर दिखा एआई का प्रभाव

Model Exhibition

एनईपी की स्मार्ट कक्षाओं में पठन-पाठन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, सीआईए टेस्ट पर एआई प्रभाव पूरी तरह से प्रभावी नजर आया। विज्ञान मॉडलों में एक ओर जहां जल संरक्षण, बारिश का पानी बचाने की जद्दोजहद दिखी तो दूसरी ओर चंद्रयान, विक्रम लैंडर की यात्रा, सेटेलाइट, प्रज्ञान रोवर और आकाश गंगा में झाकने की कोशिश दिखी। सरगुजा में खेती-किसानी को लेकर स्मार्ट खेती और विंध्य पर्वतमाला, पठार पर विशेष मॉडल प्रस्तुत हुए। गणितीय पार्क में जहां गणित के विभिन्न पहलू दिखे वहीं रसायन का जीवन में उपयोग दिखा।

मॉडलों में दिखी राकेट की गति

Model Exhibition

विज्ञान की दुनिया में सेटेलाइट के साथ राकेट का शोर और उसकी गति मॉडलों में दिखी तो दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के साथ जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की भयावहता से निकलने का संकेत दिखा। पृथ्वी के ऊपर वायुमंडल के सभी सतह पर होने वाली गतिविधियां आकर्षण का केन्द्र रहीं तो स्पेस स्टेशन का जीवन मॉडलों में रोमांचक दिखा।

70 से अधिक मॉडल प्रस्तुत

Model Exhibition

कार्मस विभाग के मॉडल में आय-व्यय का ब्यौरा तकनीकी दक्षता के साथ दिखा। ऊर्जा, सिलिकॉन चिप के साथ कृत्रिम बुद्धि की दक्षता सभी को तेज जिन्दगी का आह्वान करती नजर आयी तो अम्बिकापुर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल उम्मेद सिंह चरण ने विद्यार्थियों के मॉडलों के साथ भविष्य की इबारतों पर सवाल किये और उनका समाधान भी किया। क्लाउड कम्पयूटिंग के साथ सड़क सुरक्षा का ताना-बाना सभी को आकर्षक लगा। ऊर्जा परिवर्तन के मॉडल में विद्युत का ध्वनि में परिर्वतन रोमांचक रहा। प्रदर्शनी में 70 से अधिक मॉडल प्रस्तुत हुए।

साईंस मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, सदस्य पूर्व डीआईजी जयंत थोरात, प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव तथा सभी प्राध्यापक ने किया। प्रदर्शनी के दौरान साईंस क्लब प्रभारी दीपक तिवारी, राहुल कुंडू, अभिषेक भगत, कमलेश साहू, संजय कुमार , शंभू सिदार, रेखा हलदार ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें-  Salad Competition: आपरेशन सिंदूर और विकसित भारत से सजी सलाद प्रतियोगिता

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?