Home » उत्तर प्रदेश » Sant Gadge Jayanti: मानवता के सच्चे उपासक रहे संत गाडगे- न्यायमूर्ति गौतम चौधरी

Sant Gadge Jayanti: मानवता के सच्चे उपासक रहे संत गाडगे- न्यायमूर्ति गौतम चौधरी

[the_ad id="14540"]
  • समारोह पूर्वक मनाई गई संत गाडगे की 150वीं जयंती

प्रतापगढ़। Sant Gadge Jayanti: संत गाडगे जागरूकता मंच के बैनर तले रविवार को शहर के एक मैरिज हॉल में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. सुरेन्द्र चौधरी सदस्य विधान परिषद व अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मधु चौधरी, बोलता प्रसाद आदि रहे। इस मौके पर महिला टीम द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इसे भी पढ़ें- National Science Day: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

मानवता की सेवा को सर्वोपरि रखा

Sant Gadge Jayanti:

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति डॉ.गौतम चौधरी ने कहा कि संत गाडगे जी ने संपूर्ण जीवन शिक्षा, स्वच्छता व मानव की सेवा में लगाया उन्होंने मानवता की सेवा को ईश्वर पूजा के बराबर माना इसके साथ ही वे शिक्षा पर बल देते हुए वह लोगों से कहा करते थे कि एक रोटी कम खाओ, फटे पुराने कपड़े पहनो लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाओ।

आज भी प्रासंगिक है वैचारिक और सामाजिक आंदोलन 

इस मौके पर एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि गाडगे जी के वैचारिक और सामाजिक आंदोलन आज भी प्रासंगिक है। नगर पालिका बेल्हा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज को जोड़ने में मदद मिलती है। कार्यक्रम को लोकवाणी प्रयागराज के अध्यक्ष बोलता प्रसाद ने भी गाडगे महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, मंच के मुख्य मार्गदर्शक राकेश कनौजिया सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा कनौजिया व संचालन सुरेन्द्र कुमार विमल ने किया। कार्यक्रम में कई जनपदों की विशिष्ट हस्तियों ने सम्मिलित होकर गाडगे के आध्यात्मिक, शैक्षिक पहलुओं पर अपने-अपने विचार रखे। सभी अतिथियों के प्रति भारत राम व दिनेश चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, प्रमुख उद्यमी राजेश चौधरी,समन्वय संरक्षिका लीलावती,सुशील कुमार दद्दू, सूरज सरोज, जिला क़ृषि अधिकारी, डॉ. दयाराम मौर्य “रत्न, हेमंत कुमार टुन्नू इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, संगीता, नेहा, सुषमा कनौजिया आरती, अरवी, दूधनाथ सरोज, अखिलेश गौतम, दिनेश सरोज, संतोष चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Lok Adalat: लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय-शाम्भवी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?