Home » शिक्षा » Taekwondo Championship: ताइक्वांडो चैंपियनशिप का प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Taekwondo Championship: ताइक्वांडो चैंपियनशिप का प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

[the_ad id="14540"]
image 1

प्रतापगढ़। Taekwondo Championship:  जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपक्रीड़ा अधिकारी तथा ताइक्वांडो प्रशिक्षक रणजीत यादव उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- National Science Day: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

उक्त अतिथियों की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई,जिसमें बी बी एस पब्लिक इंटर कॉलेज वरना कुंडा की टीम 66 पॉइंट लेकर चैंपियन रही,वही पर 45 पॉइंट के साथ संगम इंटरनेशनल स्कूल दूसरे नम्बर पर रही। इस प्रतियोगिता में बीएस पब्लिक इंटर कॉलेज वरना कुंडा, संगम इंटरनेशनल स्कूल प्रतापगढ़, मालती इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के साथ स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे बच्चे सहित अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता की आयोजन सेक्रेटरी कीर्ति यादव ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में ऐसे ही प्रतियोगिताएं होती रहेगी।प्रतियोगिता के समापन समारोह का संचालन क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।

 

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: दिव्यांग की सहायता करपेश की मानवता की मिशाल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?