
अन्तू/प्रतापगढ़। Training Campaign 2026: भारतीय जनता पार्टी अन्तू मण्डल के तत्वावधान में चतुरपुर बाबूगंज स्थित “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सभागार” में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का मण्डल अध्यक्ष राजाराम वैश्य के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक एवं सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक विषयों, कार्यकर्ता की भूमिका, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियों तथा सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
इसे भी पढ़ें- Badminton Competition: जूनियर जनपदीय बालिका बैडमिंटन में जैनब और सूरज बने विजेता
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, अनुशासन तथा संगठन के प्रति समर्पण की भावना का विकास होता है। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा जनसेवा के मूल मंत्र से अवगत कराया गया। साथ ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को पहुँचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष के.के. सिंह, प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख शेषमणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजेश सिंह, जिला मंत्री रामजी मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री अजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव विलास, अरविंद शुक्ला, हरिबक्स सिंह, मंडल प्रभारी पवन वर्मा, जिला आईटी संयोजक पंकज सिंह, भाजपा नेता नवीन सिंह, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि रायसाहब सिंह, जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सोनी, प्रधान रमाशंकर सरोज, राकेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन अन्तू अशोक गुप्ता, मंडल महामंत्री घनश्याम सिंह, अंजनी पांडेय, अजय सरोज, राहुल वैश्य, मनोज पुष्पाकर, मोनू पांडे, अनिल मिश्रा, अशोक गुप्ता, राम बहादुर विश्वकर्मा, संजय शुक्ला, राजेश पाण्डेय, उदय राज मौर्य, गुंजन पटेल, सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष राजाराम वैश्य द्वारा सभी अतिथियों एवं वक्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनका आभार व्यक्त किया गया।प्रशिक्षण सत्रों का कुशल संचालन मण्डल महामंत्री महेश गुप्ता एवं मण्डल आईटी संयोजक अभिषेक मिश्रा द्वारा किया गया, जिनके समन्वय और व्यवस्थापन से कार्यक्रम अनुशासित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें-Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान









Users Today : 4

