Home » उत्तर प्रदेश » Maha Kumbh 2025: डीएम ने होमगार्ड स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

Maha Kumbh 2025: डीएम ने होमगार्ड स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

[the_ad id="14540"]
image

प्रतापगढ़। Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ मेला 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराने में अपना योगदान देने वाले 240 होमगार्डस स्वयंसेवको एवं 9 अवैतनिक अधिकारियों सहित जनपद की सम्पूर्ण पर्यवेक्षण व उनकी सुख-सुविधा के दृष्टिगत लगे वैतनिक कार्मिकों बीओ/रनर की सेवा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री उप्र सरकार द्वारा महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित होमगार्ड स्वयंसेवकों/अधिकारियों का महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्त्रि पत्र का वितरण डीएम शिव सहाय अवस्थी द्वारा कैम्प कार्यालय के सभागार में किया गया।

डीएम द्वारा महाकुम्भ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र से वैतनिक कार्मिक रमाशंकर, सुधीर कुमार सिंह, रोहित कुमार, सुनील कुमार शर्मा, रमेश चन्द्र शुक्ल तथा अवैतनिक अधिकारी राजेश कुमार सिंह, बसन्त लाल मिश्र, राकेश कुमार यादव, एहसान अहमद, ज्ञानदत्त यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह व राजनाथ यादव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा डीएम द्वारा दुर्घटना से मृत हुये होमगार्ड स्वयंसेवक स्व. सिद्धनाथ मिश्रा कम्पनी-शिवगढ़ के आश्रित पत्नी कुसुमलता मिश्रा को एक्सिस बैंक द्वार दुर्घटना बीमा कवर के अन्तर्गत प्राविधानित धनराशि रूपये 30 लाख का बैंक चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि होमगार्ड प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रहे हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स डा. धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, नोडल आफिसर एसडीएम अनुराग सिंह, कम्पनी कमाण्डर शैलेन्द्र कुमार शुक्ला सहित समस्त बीओ व अवैतनिक अधिकारी उपस्थित रे। वहीं जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय में अन्य होमगार्ड स्वयंसेवकों को भी महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?