Home » Uncategorized » Pratapgarh News: 25 साल बाद बदलेगी गौरबारी की सड़कों की दशा, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ काम

Pratapgarh News: 25 साल बाद बदलेगी गौरबारी की सड़कों की दशा, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ काम

[the_ad id="14540"]
pbh
  • सदर विधायक के प्रयास से क्षेत्रवासियों को मिली सौगात, सराहना

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: जनपद के सण्डवा चंद्रिका विकास खण्ड अंतर्गत खैरा गौरबारी क्षेत्र में लंबे समय से लंबित दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इनमें खैरा गौरवारी रानी का इनारा से खेवन का पुरवा तक संपर्क मार्ग तथा सण्डवा चन्द्रिका मार्ग से रामलीला मैदान वाया खैरा ग्राम तक संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें- Path Sanchalan: सामाजिक सद्भाव के आधारशिला पर RSS कर रहा है उत्कर्ष कार्य- प्रांत कार्यवाह 

जानकारी के अनुसार उक्त महत्वपूर्ण कार्य भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य के प्रस्ताव एवं विधायक राजेंद्र मौर्य के विशेष प्रयासों से संभव हो सका है। उल्लेखनीय है कि यह सड़कें बीते लगभग 25 वर्षों से जर्जर अवस्था में थीं। अब इनके निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा,बल्कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

pbh

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक के प्रतिनिधि अरुण मौर्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने विधायक सदर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज पुष्पाकर, अजय सरोज, मोनू पांडेय, सभासद बृजेश सिंह, मंडल मंत्री अंजनी पांडेय, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सुखदेव कोरी, राकेश सरोज, अभय तिवारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, रामकृपाल शास्त्री, श्याम प्रकाश तिवारी, अमित मिश्रा, रामकरन पाल, रामकुमार वर्मा, उदय राज वर्मा, सोमनाथ मिश्रा, शुभम मिश्रा, राम अवध मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Police: थाना समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनीं जन समस्याएं

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?