Home » उत्तर प्रदेश » Home Guard Recruitment 2026: डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Home Guard Recruitment 2026: डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

[the_ad id="14540"]
Home Guard Recruitment 2026:

प्रतापगढ़। Home Guard Recruitment 2026: होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को निष्पक्ष,पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का डीएम शिव सहाय अवस्थी एवं एसपी दीपक भूकर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

इस क्रम में राजकीय इण्टर कालेज, केपी हिन्दु इण्टर कालेज, डीएवी इण्टर कालेज व तिलक इण्टर कालेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

Home Guard Recruitment 2026

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए तथा सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न होने देने के निर्देश भी दिए।

साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने को कहा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को 14 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें- World Earth Day: न्यू एंजिल्स के बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?