Home » उत्तर प्रदेश » Mother’s Day: मां के सम्मान में रंगा प्रभात एकेडमी का मातृ दिवस

Mother’s Day: मां के सम्मान में रंगा प्रभात एकेडमी का मातृ दिवस

[the_ad id="14540"]
Mother's Day
  • प्रभात एकेडमी में मातृ दिवस आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्रतापगढ़। Mother’s Day: अष्टभुजा नगर स्थित प्रभात एकेडमी में मातृ दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ शक्तियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह दिवस मां के निःस्वार्थ प्रेम और समर्पण को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर है, जिसमें विद्यालय परिसर, भावनात्मक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

Mother's Day

कार्यक्रम में लगभग 300 अभिभावक माताओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेष बात यह रही कि, अधिकांश प्रस्तुतियां मां और बेटी अथवा मां और बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत की गईं, जिसने पारिवारिक एकता, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति के महत्व को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बच्चों के संस्कारों एवं शिक्षा की प्रथम पाठशाला परिवार ही होता है तथा शिक्षा में संस्कृति का विशेष महत्व है।

सम्मानित किए गए प्रतिभागी

इस अवसर पर माताओं एवं बच्चों के लिए गीत, मनोरंजक खेल तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिप्रा, पूजा, दिव्या, एकता, सृष्टि, तनुजा, अंकित, आस्था, पूनम, जया, प्रिया, अमरजीत, यू एस मिश्रा, रितेश, हरिकेश, आंचल, जेबा, इरफान, जितेंद्र, सना, प्रिया गुप्ता, विमला,आकाश सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रभात शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं मातृ शक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पारिवारिक मूल्यों, सम्मान एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

इसे भी पढ़ें- BJP Training Camp: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?