Home » उत्तर प्रदेश » Lawyers Protest: वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में नारेबाजी कर जताया विरोध

Lawyers Protest: वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में नारेबाजी कर जताया विरोध

[the_ad id="14540"]
Lawyers Protest:

प्रतापगढ़। Lawyers Protest: जूनियर बार एसोसिएशन, जिला बार, वकील परिषद, रूरल बार के पदाधिकारियों ने सोमवार को कचहरी से लेकर कोर्ट परिसर तक लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में नारेबाजी करते हुये कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता संगठन की ओर से चेतावनी दी गई है कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर आंदोलन करने का निर्णय जल्द लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: प्रतीक यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति- सांसद

लखनऊ में वकीलों के चेंबर में तोड़फोड़ का विरोध करने पर पुलिस की कार्रवाई से सोमवार को यहां वकीलों में भारी विरोध नजर आया। जूबाए के महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शांतिभूषण तिवारी, जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, रूरल बार के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह आदि वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रर्दशन का निर्णय लिया। कचहरी में एकजुट वकीलों ने नारेबाजी के बाद दीवानी न्यायालय परिसर में भी लखनऊ की घटना पर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

 

इसे भी पढ़ें- Kids Cricket League: किड्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?