Home » शिक्षा » Tricolour Yatra: हर घर तिरंगा यात्रा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

Tricolour Yatra: हर घर तिरंगा यात्रा ने जगाया देशभक्ति का जज्बा

[the_ad id="14540"]
Tricolour Yatra
  • लखनपुर क विद्यार्थियों ने की सहभागिता

लखनपुर। Tricolour Yatra: देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लखनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। दिन में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और दिल में देशभक्ति का जज्बा था। सभी विद्यार्थी भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारे लगाते रहे।

इसे भी पढ़ें- Awareness Program: डिजिटल अरेस्ट व फ्रॉड से कैसे बचें? लखनपुर पुलिस ने छात्राओं को दिए टिप्स

राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है मकसद

Tricolour Yatra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई है। तिरंगा यात्रा स्टेडियम से प्रारंभ होकर अस्पताल रोड होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा पुलिस थाना मार्ग, विधायक निवास रोड और गोदरी बाजार होते हुए बस स्टैंड की ओर पहुंची। सामुदायिक भवन में पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरीत किया गया।

Tricolour Yatra

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने यात्रा में सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय परिवार से रेवती रमन, वंदना, आदित्य साहू, अतुल आदि ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Education News: लखनपुर में हर्षोल्लास के साथ मना शाला प्रवेशोत्सव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?