
लखनऊ। Lucknow Airport: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ये शव यहां कूरियर कराने आये एक एजेंट के सामान में मौजूद एक डिब्बे में मिला। डिब्बे में बंद नवजात का शव देखकर कार्गो कर्मचारियों के होश उड़ गये। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना सीआईएसएफ को दी और कूरियर कराने आये शख्स को पकड़ लिया और उसे सीआईएसएफ के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने कहा कि उसे नवजात के शव के बारे में कुछ भी नहीं पता है।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, तीन अरेस्ट
सामान की स्कैनिंग में हुआ खुलासा
बता दें कि हर दिन की तरह मंगलवार की सुबह भी लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्गो स्टाफ परिवहन के लिए बुक किए जाने वाले सामान की स्कैनिंग कर रहा था। इसी बीच एक निजी कंपनी का कूरियर शिपमेंट के लिए सामान बुक करने पहुंचा। जब कार्गो विभाग के कर्मचारियों ने अपने बुक किए गए सामान की स्कैनिंग शुरू की, तो स्कैनिंग मशीन में एक प्लास्टिक के डिब्बे में एक नवजात शिशु का शव होने का पता चला। इसके बाद कब कार्गो कर्मियों ने पैकेज खोला तो उसके अंदर करीब एक महीने के बच्चे का शव मिला। यह देखकर कार्गो विभाग के कर्मचारी दंग रह गये और इसकी सूचना तुरंत सीआईएसएफ के साथ-साथ पुलिस को दी गई। उधर पूछताछ में कूरियर कंपनी का कर्मचारी डिब्बे में मिले शव के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
हिरासत में लिया गया कूरियर करने आया युवक
इस बारे में एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लखनऊ हवाई अड्डे के कार्गो कॉम्प्लेक्स में एक नवजात शिशु का शव पाया गया और उसे कूरियर करने आये शख्स से पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल जो भी जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक शव को डिब्बे में भरकर मुंबई भेजा जा रहा है, लेकिन इस सम्बन्ध में हवाई मार्ग से जाने वाले कोई कागजात कोरियर एजेन्ट नहीं दिखा पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें-लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया बैंकॉक से चोरी छिपे लाया जा रहा सोना









Users Today : 2

