
आगरा। Manav Sharma Suicide Case: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीते 24 फरवरी को कथित तौर पर पत्नी के उत्पीड़न से परेशान टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड मामले में कुछ ऐसा काला सच सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। आशंका जताई जा रही है कि इसी काले सच को जानने के बाद मानव ने आत्महत्या जैसा दर्दनाक कदम उठाया।
इसे भी पढ़ें- TCS Manager Committed Suicide: TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, वीडियो में कहा…प्लीज मर्दों के बारे में सोचें, वे…
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

बता दें कि, आगरा के रहने वाले मानव शर्मा में मुंबई रहते थे। वे वहां टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे। बीते 23 फरवरी को वे अपने गृह जनपद आये और 24 फरवरी को उन्होंने लाइव वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। 6.47 मिनट के इस वीडियो में मानव ने अपनी पत्नी निकिता पर कई आरोप लगाये। साथ ही उन्होंने पुरुषों के लिए सख्त कानून बनाने की बात कही। वहीं, अब मानव शर्मा की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके अतीत का ऐसा काला सच है जिसे सुनकर मानव तनाव में रहने लगे थे और शायद यही वजह है कि उन्होंने खुद को खत्म कर लिया।
मानव की बहन ने दिए साक्ष्य
आगरा की डिफेन्स कॉलोनी में रहने वाले टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव की खुदकुशी की वजह पत्नी का अतीत और उनसे झगड़ा माना जा रहा है। इस मामले मानव की बहन ने थाना सदर पुलिस को कई साक्ष्य मुहैया कराए हैं, जो उनकी पत्नी और ससुराली जनों की तरफ आत्महत्या के लिए उकसाने का इशारा कर रहे हैं। साक्ष्य में एक वीडियो भी है, जिसमें निकिता अपने विवाह पूर्व संबंधों को लेकर पति के सामने खेद जता रही हैं। माना जा रहा है कि पत्नी के इस कुबूलनामे के बाद ही मानव तनाव में आ गये थे और उनकी जीने की इच्छा खत्म ही गई थी। इस वीडियो में मानव की पत्नी निकिता, अपने ब्वायफ्रेंड अभिषेक के साथ विवाह से पूर्व संबंध होने की बात कह रही हैं। साथ ही वे अपने मामा पर भी गंभीर आरोप लगा रही हैं।
30 जनवरी 2024 को हुई थी शादी

मानव के पिता नरेंद्र शर्मा के मुताबिक, उनके बेटे की शादी पिछले साल यानी 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता शर्मा से हुई थी। चूंकि मानव मुंबई में नौकरी करते थे, तो शादी के बाद वह निकिता को लेकर मुंबई चले गये, जहां कुछ समय बाद निकिता के अतीत की वजह से उनके संबंधों में दरार आने लगी। 24 फरवरी को मानव के सुसाइड करने के बाद 27 फरवरी को उनकी बहन आकांक्षा ने भाई का मोबाइल खंगाला, तो उसमें एक वीडियो मिला, जो मानव ने मरने से पहले बनाया था। इसमें वह अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी निकिता को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
पति-पत्नी के बीच होते थे झगड़े
निकिता के विवाह पूर्व जिंदगी को लेकर भी मानव की बहन ने पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। बहन ने पुलिस को बताया कि तीन जनवरी को एक युवती की इंस्टाग्राम आईडी से भाई के पास एक मैसेज आया था, जिसमें उसने मानव को उसकी पत्नी और साली के अतीत के काले सच के बारे में बताया था। इस मैसेज के बाद से ही मानव परेशान रहने लगे थे। उन्हें एहसास होने लगा था कि शादी से पहले पत्नी निकिता ने बहुत कुछ छिपाया और तभी से दोनों के बीच झगड़े भी होने लगे थे।
मुंबई में भी की थी ख़ुदकुशी की कोशिश

मानव की बहन ने पुलिस को ये भी बताया कि भाई ने मुंबई में भी खुदकुशी करने की कोशिश की थी। इस बात का पता चलने के बाद माता-पिता मुंबई गए थे और दो दिन साथ रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाई और भाभी को समझाया था कि सब कुछ भूलकर आगे बढ़ो। आकांक्षा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर मैसेज करने वाली युवती से मानव की बातचीत हुई। इसके बाद मानव ने निकिता से सच जानना चाहा था, निकिता ने भी मुंबई में मानव को सब कुछ बताया, जिसकी मानव ने रिकार्डिग की। निकिता ने वीडियो में अपनी गलती भी स्वीकार की। इसके बाद निकिता, उसके भाई और पूरे परिवार को दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। फ़िलहाल, निकिता का वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो को माना जायेगा बयान
इस संबंध में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड का कहना है कि, मानव शर्मा ने सुसाइड से पहले जो वीडियो बनाया था, उसे उनका बयान मानकर केस डायरी में दर्ज किया जाएगा। वीडियो के आधार पर ही उनकी पत्नी निकिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्नी के साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। नए कानून में वीडियो को डिजिटल साक्ष्य मानने का प्रावधान है।
इसे भी पढ़ें- Atul Subhash Suicide Case: ये तीन किरदार हो सकते हैं अहम कड़ी, जांच में सामने आए नाम और संबंध









Users Today : 3

