Home » क्राइम » Tanishq Showroom Robbery: तनिष्क के शोरूम में दिनदहाड़े लूटपाट, कैश समेत 25 करोड़ की ज्वैलरी ले गए बदमाश

Tanishq Showroom Robbery: तनिष्क के शोरूम में दिनदहाड़े लूटपाट, कैश समेत 25 करोड़ की ज्वैलरी ले गए बदमाश

News Portal Development Companies In India

आरा। Tanishq Showroom Robbery:  बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार को दिनदहाड़े लूटपाट की एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां शहर के बीचोबीच स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में आठ से नौ बदमाश घुस गये और सबको बंदूक की नोंक पर लेकर करोड़ों की लूटपाट कर ली। बदमाश करीब आधे घंटे तक शोरूम आतंक मचाते रहे, लेकिन घटनास्थल से महज छह सौ मीटर की दूरी पर स्थित नगर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी।

इसे भी पढ़ें- सुल्तानपुर सर्राफा लूटकांड: अनुज सिंह के एनकाउंटर पर अखिलेश ने जताई नाराजगी, कहा- ‘नाइंसाफी है’

आधे घंटे तक मचाया आतंक

Tanishq Showroom Robbery

घटना के लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक में स्थित तनिष्क शोरूम में  सुबह साढ़े दस बजे के आसपास आठ से नौ की संख्या में बदमाश घुस आये और जमकर आतंक मचाया व लूटपाट की। चश्मदीदों का कहना है कि, बदमाश दो-दो की संख्या में शोरूम के अंदर आये और जैसे ही सभी अंदर आ गये, तो उन्होंने अपने-अपने चेहरे मास्क से ढक लिए और हथियार निकालकर पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद वे हर स्टॉल पर रखी ज्वेलरी समेटने लगे। बदमाश करीब आधे घंटे तक शोरूम में रहे और सब कुछ समेट कर स्टाफ को धमकाते हुए भाग गये।

खबर मिलने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

Tanishq Showroom Robbery

शोरूम में काम करने वाली सेल्स गर्ल ने बातया कि, जैसे ही बदमाश अंदर आए, उन्हें उन पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने छिपकर डायल 112 पर 25 से 30 बार कॉल कॉल किया, तब जाकर एक बार कॉल रिसीव हुआ और बताया गया कि पुलिस गाड़ी आ रही है, लेकिन आधे घंटे तक कोई पुलिस नहीं पहुंची। घटना को लेकर शोरूम के स्टोर मैनेजर ने बताया कि, बदमाशों ने अंदर आते ही पूरे स्टाफ और ग्राहकों को हथियारों की नोंक पर बंधक बना लिया। उन्होंने सबके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद एक-एक कर सभी स्टॉल पर गये और वहां रखी ज्वेलरी लूट ली। उन्होंने शोरूम में कुछ भी नहीं छोड़ा है। वे नकदी समेत करीब 25 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी लेकर फरार हो गये।

एसपी ने माना, बड़ी चूक  

Tanishq Showroom Robbery

इस मामले में भोजपुर एसपी राज ने पत्रकारों को बताया कि, शोरूम में लूटकांड में पांच से छह बदमाशों के शामिल होने का पता चला है। उन्होंने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उसी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी (विशेष जांच टीम) गठित कर दी गई  है। एसपी ने माना कि यह सुरक्षा के लिहाज से बहुत बड़ी चूक है।

इसे भी पढ़ें-  Cyber Fraudsters: जालसाजों ने पूरे परिवार को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 1.10 करोड़, FD भी तुड़वाई

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?