Home » क्राइम » Saurabh Murder Case: अगर 2021 में हो गया होता तलाक, तो आज जिन्दा होते सौरभ

Saurabh Murder Case: अगर 2021 में हो गया होता तलाक, तो आज जिन्दा होते सौरभ

[the_ad id="14540"]
Saurabh Murder Case

मेरठ: Saurabh Murder Case: उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। जिस वीभत्स तरीके से सौरभ की हत्या की गई उसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। वकीलों ने भी पेशी के दौरान सौरभ की हत्यारिन पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर भी लोग मुस्कान को कोस रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Saurabh Murder Case: प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या कर ड्रम में जाम कर दी लाश, बेटी की करतूत सुन सहम गई मां

2021 में डाली थी तलाक की अर्जी

Saurabh Murder Case

पुलिस ने बताया कि, सौरभ पहले मर्चेंट नेवी था।  इसके बाद वह लंदन में एक बेकरी में काम करने लगा था। करीब दो साल बाद वह घर लौटा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि इस बार वह वापस लन्दन नहीं जा सकेगा। उसकी पत्नी मुस्कान ने ही उसके खिलाफ खतरनाक साजिश रची है। पुलिस ने बताया कि जब सौरभ को मुस्‍कान और साहिल के रिश्ते का पता चला था, तो साल 2021 में ही उसने तलाक की अर्जी डाल दी थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था और मुस्कान ने दोबारा साहिल से न मिलने का वादा किया था।

गृहस्थी समेटने में जुटा था सौरभ

Saurabh Murder Case

पत्नी की बेवफाई को भूलकर सौरभ एक बार फिर से गृहस्थी को समेटने में जुट गया। वह इस बात से पूरी तरह से अंजान था कि, मुस्कान ने उसके लिए कुछ अलग ही मंसूबे पाल रखे हैं। पुलिस ने मुताबिक, जिस मकान में वह किराये पर रहती थी, उसके मालिक ने भी मुस्कान और साहिल को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और सौरभ को फोन पर इसकी जानकारी दे दी थी। पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि, सौरभ ने मुस्कान के खाते में घर खर्च के लिए एक लाख रूपये डाले थे। सौरभ के कत्ल के बाद वह उन्हीं पैसों से प्रेमी के साथ शिमला, मनाली घूमने गई थी।

साहिल की मरी हुई मां बनाकर चैट करती थी मुस्कान

पुलिस ने बताया कि, साहिल की मां की मौत हो गई थी, जिसका मुस्कान ने फायदा उठाया। उसने साहिल की मरी हुई मां के नाम से स्नैपचैट पर आईडी बनाई और साहिल से बात करने लगी। मुस्कान साहिल को उसकी मां बताती थी और कहती थी कि उसके ही हाथों मुस्कान के पति का वध होना है। वह स्नैपचैट पर कहती थी कि मुस्कान तुमसे तभी शादी करेगी जब सौरभ की हत्या करोगे, इसके बाद तुम दोनों का जीवन खुशहाल गुजेरेगा। अपनी मरी हुई मां, यानी मुस्कान की बात मानकर वह सौरभ की हत्या करने के लिए राजी हो गया।

इसे भी पढ़ें- एकता हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में हुई थी कारोबारी की पत्नी की हत्या, जिम ट्रेनर ने उतारा था मौत के घाट

2024 में ही कर ली थी कत्ल की प्लानिंग

Saurabh Murder Case

इसके बाद मुस्कान और साहिल ने नवबंर 2024 में ही सौरभ की हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली और जब वह चार मार्च 2025 को बेटी का जन्मदिन मनाने और पासपोर्ट रिन्यूवल कराने के लिए लंदन से मेरठ वापस आया, तो दोनों ने मिलकर साजिश को अंजाम दे दिया। कत्ल की प्लानिंग के तहत मुस्कान खुद को एंजायटी का मरीज बताकर डॉक्टर से मिली और बेहोशी की दवा लिखवा ली। डॉक्टर के पर्चे पर ही उसने खैर नगर के मेडिकल स्टोर से दवा खरीद कर रख ली।

खाने में मिलाई थी नशीली दवा

Saurabh Murder Case

पुलिस के मुताबिक, सौरभ अक्सर अपना खाना अपने माता-पिता के  घर से बनवा कर लाता था। घटना वाले दिन भी वह अपनी मां के घर से कोफ्ते बनवाकर लाया था। रात में खाना खाते समय मुस्कान ने सौरभ की सब्जी में बेहोशी की दवा मिला दी, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद मुस्कान ने साहिल को घर पर बुलाया और खुद मुस्कान ने सौरभ के सीने पर चाकू रखा, फिर उसने और साहिल ने चाकू को पूरी ताकत के साथ सौरभ के सीने घोंप दिया। उन दोनों ने एक दो नहीं बल्कि तीन बार सौरभ के सीने में चाकू घोंपा। कत्ल के दूसरे दिन मुस्कान और साहिल मार्केट से चिकन काटने के दो चाकू और सीमेंट का बैग खरीद कर लाए। फिर शव को बाथरूम में ले जाकर दोनों हाथों के पंजे और गर्दन के टुकड़े किये।

मां ने किया घटना का खुलासा

Saurabh Murder Case

इसके बाद लाश के सभी टुकड़ों को दोनों ने एक ड्रम में डाला और उसके ऊपर सीमेंट का घोल डाल कर जाम कर दिया। दोनों की योजना थी कि, सौरभ की लाश को ड्रम के साथ ही कही ठिकाने लगा देंगे, लेकिन जब कई दिनों तक सौरभ नहीं दिखे, तो घरवालों ने मुस्कान से पूछताछ शुरू कर दी, जिससे वह घबरा गई और अपनी मां की सौरभ की हत्या की कहानी सुना दी। बेटी के मुंह से दामाद के कत्ल की बात सुनकर वह सन्न रह गई और बिना देर किये घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इसे भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड: शादी तय होने से नाराज प्रिंस ने चढ़ाई कार, कहा- ‘कोई पछतावा नहीं है’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?