Home » क्राइम » Raja Raghuvanshi Murder Case: नेपाल भागने की फिराक में थी शातिर सोनम, बनाया था पूरा रूट प्लान

Raja Raghuvanshi Murder Case: नेपाल भागने की फिराक में थी शातिर सोनम, बनाया था पूरा रूट प्लान

News Portal Development Companies In India
Raja Raghuvanshi Murder Case

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अब पता चल रहा है कि, राजा की हत्या के बाद सोनम नेपाल भागने वाली थी। इसके लिए उसने गोरखपुर का रूट चुना था। वह सोनौली बार्डर पार करके नेपाल में घुसना चाह रही थी। इसके लिए वह बस व ट्रेन दोनों विकल्पों पर नजर रखे हुए थी। ऐसा वह इसलिए कर रही थी कि, अगर किसी कारणवश ट्रेन मिस हो जाये, तो वह बस से गोरखपुर होते हुए सोनौली बार्डर के रास्ते नेपाल की सीमा में दाखिल हो सके।

इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: 14 दिन तक बंद कमरे में रही सोनम, छिप कर मिलने आता था राज

ट्रेन नहीं मिली, तो पकड़ी बस

Raja Raghuvanshi Murder Case

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम ने आठ जून की रात को वाराणसी से गोरखपुर जाने का प्लान बनाया था, लेकिन जब वह स्टेशन पर पहुंची, तो उसे तुरंत कोई ट्रेन नहीं मिली, इस पर उसने रोजवेज से जाने का फैसला किया। ये बात उसके पास की सीट पर  बैठी गाजीपुर की रहने वाली उजाला नाम की एक महिला ने बताई। उजाला ने बताया कि, सोनम ने उनसे गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों के बारे में पूछा, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, सोनम का अंतिम गंतव्य गोरखपुर था। दरअसल, यहां सोनौली बार्डर से नेपाल में घुसना काफी आसान होता है। ये रूट आमतौर पर नेपाल में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कैंट स्टेशन पर किया था ट्रेन का इंतजार

उजाला ने बताया, सोनम उसके साथ वाराणसी से गाजीपुर तक आई थी। इस दौरान सोनम के पास ज्यादा सामान नहीं था। उजाला के मुताबिक, सोनम ने बस में सवार होने से पहले वाराणसी के कैंट स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार किया, लेकिन ट्रेन लेट थी, जिससे वह परेशान हो रही थी। इस दौरान उजाला ने उसे बताया कि, ट्रेन सुबह करीब तीन बजे के बाद मिलेगी, लेकिन बस स्टेशन से बाहर निकलते ही मिल जाएगी। इसके बाद सोनम ने तुरंत बस पकड़ने का फैसला किया।

मोबाइल मांगा, पर नहीं किया कॉल 

Raja Raghuvanshi Murder Case

उजाला ने बताया कि, वह काफी परेशान नजर आ रही थी और बार-बार पूछ रही थी कि गोरखपुर कितनी दूर है, वहां पहुंचने में कितने घंटे लगेंगे, बस कब रुकेगी। ये भी बताया जा रहा है कि, जब सोनम कैंट स्टेशन पर थी, तो उसके साथ और दो लड़के थे। उजाला ने ये भी बताया कि, जब सोनम बस में उनके साथ सफर कर रही थी, तो उसने उनका मोबाइल मांग कर किसी का नबंर डायल किया था, लेकिन कॉल नहीं किया। वह नबंर डायल कर थोड़ी देर तक देखती रही, फिर उसे मिटा दिया। आशंका जताई जा रही है कि, ये नबंर किसी एजेंट का रहा होगा, जो उसे बार्डर पार कराने वाला रहा होगा, या फिर किसे ऐसे व्यक्ति का उसे भागने में गाइड कर रहा था।

उजाला ने पुलिस को दी जानकारी

Raja Raghuvanshi Murder Case

बता दें कि, भारत के गोरखपुर बार्डर से नेपाल सीमा में घुसने के कई रास्ते हैं। जैसे कि, जनकपुर, भैरहवा, बीरगंज और सोनौली बार्डर। इनमें से सबसे ज्यादा इस्तेमाल सोनौली बार्डर किया जाता है क्योंकि ये भीड़भाड़ वाला रास्ता है। आमतौर भारत और नेपाल के लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। उजाला ने बताया कि, मैने सोनम के साथ किए गए इस सफर के बारे में गाजीपुर की नंदगंज पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राजा रघुवंशी के भाई को भी सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी है।

 

इसे भी पढ़ें-  Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई का दावा, सोनम ने मां को दी थी चेतावनी, शादी हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा, लेकिन...

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?