Home » धर्म » Saint Premananda Maharaj की पदयात्रा के समय में हुआ बदलाव, अब 2 नहीं बल्कि इतने बजे शुरू करेंगे यात्रा

Saint Premananda Maharaj की पदयात्रा के समय में हुआ बदलाव, अब 2 नहीं बल्कि इतने बजे शुरू करेंगे यात्रा

News Portal Development Companies In India
Saint Premananda Maharaj

मथुरा। Saint Premananda Maharaj:  संत प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्ध पदयात्रा में बड़ा बदलाव किया गया है। अभी तक ये यात्रा सुबह 2 बजे शुरू होती थी, लेकिन अब ये सुबह चार बजे से शुरू होगी। इस बदलाव का मुख्य कारण संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसकी वजह से पदयात्रा पांच दिन के लिए स्थगित करना पड़ी थी। स्वास्थ्य में कुछ सुधार के बाद अब यात्रा फिर से शुरू की गई है, लेकिन अब यात्रा के समय में परिवर्तन किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर सदियों बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, शिव पूजा से शांत होंगे ग्रह दोष

भक्तों की आस्था पर नहीं पड़ा फर्क

Saint Premananda Maharaj

यहां खास बात ये हैं कि इस बदलाव से भक्तों की आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पहले की तरह अब भी संत के दर्शन के लिए हजारों भक्त रात से ही सड़क किनारे बैठे रहते हैं। दिल्ली से आए राहुल का कहना है कि, महाराज जब भी यात्रा करते हैं तो हम उनके दर्शन के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हमारे लिए यह समय का नहीं, बल्कि आस्था का विषय है।

स्वास्थ्य कारणों से स्थगित हुई थी यात्रा

Saint Premananda Maharaj

इससे पहले सोमवार को संत प्रेमानंद ने एक बार फिर से अपनी रात्रि पद यात्रा शुरू कद दी है,जिससे वृंदावन की पावन धरा पर एक बार फिर भक्ति की गंगा बहने लगी है। दुनिया के कोने-कोने से आए भक्तों ने जब अपने प्रिय संत के दर्शन किए, तो उनकी आंखें भक्ति और आनंद से भर आईं। कुछ समय पहले संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा स्थगित कर दी गई थी, जिससे भक्त मायूस हो गये थे। जब महराज का स्वास्थ्य खराब था, तब वे सुबह कार से रवाना हो रहे थे, लेकिन अब उनकी पदयात्रा फिर से शुरू हो गई है।

भजनों और जयकारों से किया अभिनन्दन

Saint Premananda Maharaj

भक्तों की जैसे ही इस यात्रा मिली, उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार देर रात भक्तों ने संत प्रेमानंद महाराज के छटीकरा मार्ग स्थित निवास ‘श्री कृष्ण शरणम’ से लेकर रमणरेती मार्ग स्थित श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम तक पूरे मार्ग को रंगोली और दीपों से सजाया। जैसे ही महाराज जी पदयात्रा के लिए अपने निवास से निकले, हजारों भक्तों ने जयकारों और भजनों की गूंज के साथ उनका अभिनन्दन किया।

 

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: भक्तों पर बरसेगी माता की कृपा, बेहद शुभ संयोग बना रहे हैं ग्रह नक्षत्र

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?