Home » धर्म » Lucky Day Sign: सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें, तो समझ लीजिए बन गया दिन

Lucky Day Sign: सुबह उठते ही दिख जाएं ये चीजें, तो समझ लीजिए बन गया दिन

News Portal Development Companies In India
Lucky Day Sign

Lucky Day Sign:आपका पूरा दिन इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सुबह कैसी शुरू हुई। इसलिए कहा जाता है कि सुबह उठते ही अच्छी चीजें देखें, सुबह किसी से झगड़ा न करें, और थोड़ा समय पूजा, पाठ व योग में बिताएं।

इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तुदोष से चाहिए छुटकारा, तो घर से ऐसे स्थापित करें गणेश जी मूर्ति

हर कोई चाहता है कि, उसका दिन शुभ और सकारात्मक हो, उसका हर काम सफलता पूर्वक पूरा हो। कोई भी काम बिगड़े न। हमारे धार्मिक  शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जो अगर सुबह-सुबह दिख जाएं तो समझ लीजिए आपका पूरा दिन शुभ रहेगा। दरअसल, सुबह-सुबह इन चीजों का दिखना  शुभ फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं , जो शुभ संकेतक होती है।

सुबह के शुभ संकेत

हथेली दर्शन

Lucky Day Sign

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिन अच्छा बीते तो सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन कर लें। इसके बाद अपनी दिनचर्या शुरू करें। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद साथ रहता है।

पक्षियों की आवाज

Lucky Day Sign

अगर सुबह आंख खुलते ही कानों में पक्षियों की मधुर आवाज सुनाई दे, तो समझ लीजिए कि आपका दिन शुभ है और आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। धार्मिक शास्त्रों में इसे शुभ संकेत माना गया है।

घंटियों की आवाज

Lucky Day Sign

अगर आप सुबह बिस्तर पर लेटे हैं और मंदिर की घंटियों की आवाज से आपकी नींद खुलती है, तो इसे भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आपको भगवान का पूरा साथ मिलेगा।

गाय देखना

Lucky Day Sign

अगर आपको सुबह-सुबह गाय दिख जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। अगर सुबह-सुबह आपके दरवाजे पर गाय आ जाए या आपको गाय दिख जाए तो यह संकेत है कि, आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा होगी और आपको धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी।

सफेद चीज दिखना

Lucky Day Sign

अगर सुबह उठते ही आपको दूध या मिठाई जैसी कोई सफेद चीज दिख जाए, तो इसे भी शुभ माना जाता है। सुबह-सुबह इन चीजों को देखने से सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 

इसे भी पढ़ें- Ram Navami 2025: इस डेट को मनाई जाएगी रामनवमी, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?