
-
पूरे ईश्वरनाथ के पौराणिक शिवाला मंदिर पर दो दिवसीय आठवें शिवाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ
-
अतिथियों व आगंतुकों ने प्रतिभाओं को सराहा,डाला शिव मंदिर की महत्ता पर प्रकाश
प्रतापगढ़। Shivala Mahotsav: महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर दो दिवसीय आठवें शिवाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ शनिवार को जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉक्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय व समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने किया। महोत्सव के शुभारंभ पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने धूम मचाया।
इसे भी पढ़ें-Budget 2026: 2047 तक भारत को विकसित करने की नींव का है बजट
वैदिक मंत्रोच्चार हुआ

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मनोज मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से अतिथियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करने के उपरांत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर राज एंग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति गीत की प्रस्तुति देखकर लोग भाव विभोर हो उठे। इस मौके पर महोत्सव के आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल तथा संरक्षक पंडित दयाशंकर शुक्ल ने मुख्य अतिथि जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉ धीरेंद्र कुमार पांडेय व समाजसेवी रोशन लाल एवं समाजसेवी अनिल त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ भेंट व अंगवस्त्र तथा भगवान गौरीशंकर का चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
समाज को आपस में जोड़ते है महोत्सव

इस मौके पर महोत्सव का उद्घाटन करने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शिवाला महोत्सव जैसे आयोजन समाज को आपस में जोड़ने के साथ ही देश की कला और संस्कृति को समृद्धि बनाते हैं। ऐसे आयोजन करने वालों का सहयोग समाज को करना चाहिए। इस शिवाला महोत्सव में आस्था भक्ति के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोक कल्याण का कार्य किया गया है, जिसका संदेश दूर तक जाएगा। उन्होंने भव्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर कहानीकार कवि प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने अपनी रचना के माध्यम से शिवाला मंदिर की महत्ता पर प्रकाश डाला।
महोत्सव के संरक्षक दयाशंकर शुक्ल ने आयोजक मंडल व राज एंग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुर्वेदिक विभाग द्वारा लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण के साथ नि: शुल्क दवाये दी।निःशुल्क शिविर में स्वास्थ्य विभाग व आयुर्वेदिक विभाग के साथ ही मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम का सहयोग रहा।

अंत में राज एंग्लो वैदिक विद्यालय की निदेशिका श्रीमती मधु पांडेय द्वारा महोत्सव में लगातार किये जा रहे सराहनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं महोत्सव में सराहनीय योगदान देने वाले मेडिकल टीम को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और स्कूल के बच्चों की अद्भुत प्रस्तुति हेतु मेडल देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से कुमार धीरेंद्र आनंद,उमाशंकर शुक्ल, प्रत्यूष पांडेय, अभिषेक दूबे,अतुल शुक्ल एडवोकेट,राम कैलाश गुप्ता, शिवाकांत,जीएम शुक्ला, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो प्रदीप कुमार पांडेय,गीता, रामपाल वर्मा, अधिवक्ता राजा राम सरोज, राजकुमार सरोज,विनोद मौर्य, मंगल पाल,राजदेव पाल,लालजी वर्मा, संदीप वर्मा सहित आदि शामिल रहे। अंत में महोत्सव के आयोजक परमानंद मिश्र ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों तथा सहयोगी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महोत्सव के संयोजक शिवेश शुक्ल एडवोकेट ने किया।
इसे भी पढ़ें- UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट किसान-युवा विरोधी, आंकड़ों की बाजीगरी मात्र- प्रमोद तिवारी









Users Today : 3

